Monday, August 10, 2026

बिगड़ी बात ऐसे बनेगी by Shri Hit Ambrish ji

बिगड़ी बात ऐसे बनेगी by Shri Hit Ambrish ji

Https://youtu.be/S6PKypQ3EQ0

First the Transcript is given, then at the end, gist in Hindi with time stamps, followed by summary in English.

#fq mark denotes an important quote / fact
00:00 जैसे सोए हुए हाथी से  00:14 जागती हुई चींटी की शक्ति अधिक है हाथी सोया हो और चींटी जागती हो तो उस काल उस समय उस  00:26 चींटी का बल उस चींटी की शक्ति अधिक है  00:32 इसी प्रकार जो मोह निद्रा में सोया है वो भिक्षुक है या सम्राट है पर वो मृत प्राय ही है  00:43 निद्रा में व्यक्ति मृत प्राय ही तो होता है उस पर कहीं से कोई आक्रमण कर दे उसको कोई होश  00:50 नहीं है अगर आप कभी इस बात का विचार करोगे तो आपको अनुभव होगा कि वही है जो सोते जागते  01:00 जीव की रक्षा करता है जब हम सो जाते हैं अपनी देह की भी सुध नहीं रहती किस दिशा से  01:07 कौन आकर आक्रमण कर दे क्या खबर है तभी तो जब एक राजकुमार ने कहा था मीरा जी से कि  01:15 मैं आपसे विवाह करना चाहता हूं तो मीरा जी ने कहा कि ठीक है मैं जो खिलाऊंगी खा लोगे खा  01:22 लूंगा जो पहनाऊंगी पहन लोगे पहन लूंगा और जब मैं सोऊंगी तब जागोगे तो यहां पर आकर वह मौन हो  01:31 गया अर्थात सोना नहीं कभी यह मेरी शर्त है क्योंकि जो मेरा पहला पति है वह कभी सोता नहीं मैं  01:38 जब सो जाती हूं तो भी वह जागता हुआ मेरी रक्षा करता है कहने का तात्पर्य यह है कि जो  01:44 जो सुशुप्ति में है जो जो अचेत पड़ा है वो मृत प्राय ही है तो जो मोह की निद्रा में  01:49 सोया है वो मृत प्राय ही है जो संत और सत्संग की कृपा से जाग गया है कल के सत्र  01:58 में मैंने आपको निवेदन किया था कि भगवत कथा के शब्दों में क्या है जागृति है वो जगाते हैं सोए  02:06 हुए जीव को जगाते हैं और जब जीव जागता है वस्तुत वो तभी आत्मबल प्राप्त करता है तो जो मोह  02:14 निद्रा में सोया है वो भले सम्राट क्यों नहीं है पर वो मृत प्राय है तभी संत कहते हैं जो  02:20 न भजे हरि नाम को जानिए मरे समान धोंकनी जो सुनार की ले सांस बिन प्राण सांस तो सुनार की  02:31 धोंकनी भी लेती है प्रभु जीवन तो नहीं है जो ना भजे हरि नाम को जानिए मरे समान तो जो  02:39 जागा हुआ है उसका बल उसकी शक्ति उसके जीवन का मूल्य उसके जीवन की गुणवत्ता उसके जीवन की श्रेष्ठता एक  02:48 मोह निद्रा में पड़े सम्राट से कहीं अधिक है  02:53 इसीलिए कबीर ने भी कहा धनवंता सोई जानिए जाके नाम रतन धन होए  03:02 कई बार हमने चर्चा की अनेक अनेक बार इस विषय पर कभी कम कभी अधिक चर्चा हुई कि बड़ा अद्भुत  03:13 यह सूत्र है और बड़ा सुंदर रहस्य इसमें छिपा है कि सत हरि भजन जगत सब सपना और इस दृश्य  03:24 प्रपंच से मुक्त होने की विधि है बस केवल जाग जाना और कल भी आपसे कहा आज पुनः कह रहा  03:31 हूं जागृति केवल संत के संग से ही संभव है बिन सत्संग न हरि कथा और तेहि बिन मोह न  03:38 भाग उससे उससे कम में उसके बिना ये मोह की तंद्रा जो है ये टूटेगी नहीं पहले संत मिलेगा संत  03:46 के मुख से भगवत कथा सुनने को मिलेगी और उस भगवत कथा के प्रभाव और प्रताप से यह सोया जीव  03:52 जो है ये जगेगा शरीर की दृष्टि से बुद्धि की दृष्टि से यहां कोई कितना भी बलवान क्यों ना दिख  04:00 पड़ता हो पर हाथ में विष का प्याला आ जाए और कोई मुस्कुराता रहे ऐसा तो कोई भगवान का भक्त  04:05 ही कर सकता है ऐसी सामर्थ तो भगवान के भक्तों में ही देखी जाती है जिनका जीव जग गया है  04:14 मैं तो कई बार चिंतन करता हूं और आंख भीग जाती है आप देखिए कैसा अपमान द्रोपदी का होता है  04:23 कोई उस पीड़ा की कल्पना नहीं कर सकता कोई भी उस पीड़ा की कल्पना नहीं कर सकता जो जो पीड़ा  04:31 द्रोपदी को है भरी सभा और कैसा अपमान असहय अपमान दुस्य पीड़ा श्राप देने को उद्यत है द्रोपदी और माता  04:42 गांधारी कहती है बेटी रुक जा वो रुक भी जाती है और माता को देखते ही पहले प्रणाम भी करती  04:47 है इसको कहते हैं आत्मबल किसी ने अनुचित किया आपने बदला लिया आपने प्रतिकार किया आपने उत्तर दिया तो यह  04:57 बल नहीं है क्षमा बल है क्षमा वही कर सकता है जिसके पास में आत्मबल होगा जिसके पास भीतर का  05:04 कोई आधार होगा वो क्षमा कर सकता है कहते हैं अकारण करुणा सिंधु है भगवान कितने कृपालु है कितने दयालु  05:14 है ब्रह्मांड्य देव है कहते पर अश्वत्थामा की करनी देखकर तो भगवान को भी क्रोध आ गया भगवान ने कहा  05:20 ये आतताई है माने धरती पर बोझ है धिक्कार है इसके जीवन को यह ब्राह्मण कहलाने योग्य नहीं है इसके  05:26 प्राण अभी ले लेने चाहिए ऐसा व्यक्ति अगर जीता है तो वो धरती पर बोझ है वो धरती के कष्ट  05:32 का कारण बनता है इसके प्राण ले लेने चाहिए अभी  05:37 और द्रोपदी कहती है कि नहीं इसे क्षमा कर दो गुरु पुत्र है आज जो कष्ट मैं पा रही हूं  05:45 कल वो कष्ट इसकी माता पाएगी और कष्ट बढ़ाने से बढ़ता ही तो है अभी मैं कष्ट में हूं मैं  05:54 पीड़ा में हूं कल इसकी माता इसी कष्ट और पीड़ा में होगी और मेरा जीवन पीड़ा बढ़ाने के लिए नहीं  05:59 है कहते हैं भगवान के नेत्र छलछला गए उस समय द्रोपदी के मुख से सुनिए कितनी पीड़ा में है ये  06:06 और आप आप उनके पूर्व की यात्रा देखिए वो कितनी पीड़ा भोग कर आई है कितनी पीड़ा कितना अपमान कितना  06:13 कष्ट  06:16 लेकिन उसके बाद भी कहती है भाई इसको क्षमा कर दो यह गुरु पुत्र है यह जो आत्मबल है ना  06:22 यह भीतर से जागे हुए जीव के पास सोता है जो भीतर से संत और सत्संग की कृपा से जग  06:29 गया है जिसने जान लिया है देखो भाई सच्ची चीज देकर कोई झूठी चीज कमाए तो उसको बुद्धिमान तो नहीं  06:36 कहना चाहिए सोने का सच्चा सिक्का देकर और कोई पीतल का सिक्का घर ले आए तो उसको बुद्धिमान कहोगे वह  06:45 तो बुद्धिमान नहीं है झूठी वस्तु देकर कोई सच्ची कमा ले वो पंडित है इसीलिए गोस्वामी जी कह रहे हैं  06:53 सोई कवि कोवि सोई रण धीरा नीति निपुण सोई चतुर सयाना श्रुति सिद्धांत नीक ते जाना सोई कवि कोवि सोई  07:02 रणधीरा जो छल छाड़ भजे रघुवीरा जिसने जिसने ये ये जन्म जीवन पाकर वो सच्ची वस्तु कमा ली नहीं तो  07:11 भाई जीवन झूठा ही है ऐसे अनन्य नपति श्री स्वामी हरिदास जी महाराज कहते हैं कहे श्री हरिदास विचार देखो  07:20 कह रहे विचार करके देखो कहे श्री हरिदास विचार देखो बिना बिहारी नाही जस सार वस्तु क्या है इस संसार  07:27 में एक बार विचार करो देखो  07:32 जो अपना अपना सुहृद है संबंधी है आज थोड़ा सुख देता है कल बड़ा दुख भी देता है आज जो  07:38 प्रिय है कल वही अप्रिय हो जाता है आज जो संग खड़ा है कल वही विरोध में खड़ा हो जाता  07:44 है हरि को एसो ही सब खेल तो कह रहे बिना बिहारी ना ही जस और संत कह रहे विचार  07:52 करके देखो कहे श्री हरिदास विचार देखो अरे एक बार विचार तो करो बिना बिहारी ना ही जस प्रभु के  08:01 बिना प्रभु के भजन के बिना प्रभु की कृपा के बिना ना तो जीव रस पाता है ना जस पाता  08:07 है जीव फस जाता है फिर फांसी ऐसी परे तह सम दुख न होई  08:17 तू सोए नहीं रहना है भाई बहुत गई और थोड़ी रही  08:25 बहुत विचार कर संत कहते हैं कि दो बातें मत भूलिए नारायण एक एक मौत को और दूजे श्री भगवान  08:33 मृत्यु का स्मरण करना अर्थात क्या 24 घंटा भयभीत रहना मर जाएंगे मर जाएंगे इसके लिए संत कह रहे हैं  08:39 ना वो कह रहे हैं भाई मृत्यु सत्य है निकट है सर पर खड़ी है इसलिए शीघ्र अति शीघ्र अपना  08:45 काम बना लीजिए बस जल्दी से जल्दी अपना काम बना लीजिए ना विलंब कर तभी श्रीमद् भागवत कहती है तीव्र  08:53 भक्ति योगन भजेत पुरुषम परम  08:59 तभी हम रोज कहते हैं कि राधा वल्लभ लाल की दौड़ आरती देख दौड़ कर जाइए ठीक है आप और  09:06 मैं लगे हैं संसार के काम में धंधे में पर वो काम धंधा छोड़िए और दौड़ कर जाइए जब अवसर  09:12 मिले तो दौड़ कर जाइए कल स्मरण हो आपको मैंने कहा था कि बाहर उत्साह और भीतर निश्चय बना रहे  09:21 धैर्य बना रहे बाहर हमारी हमारी क्रिया में उत्साह बना रहे और भीतर धैर्य बना रहे और उत्साह और क्रिया  09:29 के साथ-साथ कहीं और भीतर निश्चय भी बना रहे निश्चय डगमगा ना जाए हरि नाम व्यास जी अपनी वाणी में  09:38 लिखते हैं कहते हैं भक्त बिन कौन सहयो अपमान कैसी-कैसी पीड़ा कैसा कैसा कष्ट यहां पर भक्तों ने सहा है  09:46 कौन कौन सहे अपमान फिर उनके पास ये बल कहां से आता है कह वो जो जागृति है ना जो  09:56 जीव जग गया है जिसने अपने स्वरूप को जान लिया है पहचान लिया है ये जागृति ये आत्मबल प्रदान करती  10:03 है  10:09 और इस इस जागृति का स्रोत क्या है गाया गाया हरि गुण गाया  10:20 गाया गाया हरि गुण गाया गाया गाया हरि गुण गाया काल व्याल सो अरे निश्चय तो ऐसा हो श्री रैदास  10:41 जी महाराज महाराज कहते जो तुम तोरो राम मैं ना तोरू तुम संग तोर कौन संग जोरू  10:51 कह जो तुम तोरो माने तुम भी अगर मेरा हाथ छोड़ दो मारो झिड़को तो नहीं जाऊं सरक सरक तुम  11:01 ही पे आऊं और देखो भाई भूमि से जब स्वर्ण निकलता है ना तो प्रभु के श्री अंग पर पहुंचने  11:12 से पहले एक बार तो उसको जलना पड़ता है मैं उस दिन भी किसी से कह रहा था जीवन में  11:18 एक बार तो आपके भाव की आपकी भक्ति की परीक्षा होगी एक बार वो कब हो आज हो कल हो  11:25 अभी हो जाए या कभी हो पर होगी अवश्य याद रखना प्रभु तक पहुंचने से पहले स्वर्ण को एक बार  11:31 अग्नि में तप कर अपनी शुद्धता की परीक्षा देनी पड़ती है मैंने उस दिन भी आपसे कहा था ना कि  11:40 स्वर्ण को शुद्ध नहीं किया जाता है अग्नि में डालकर सोने को शुद्ध नहीं किया जाता अशुद्धि हटाई जाती है  11:45 स्वर्ण तो शुद्ध ही है अशुद्धि हटा दी जाती है  11:53 तो उस उस समय उस परीक्षा से तप कर एक बार तो जीव को खरा उतरना पड़ता है उस कसौटी  12:00 पर भी हां पर इतना मैं अवश्य साथ में और कह दूं यह तभी संभव हो पाता है जब जीवन  12:06 में सत्संग का आधार हो मैंने ऐसा देखा अनुभव होता है चारों ओर घटती घटनाओं को देखकर कि कोई प्रतिकूल  12:17 परिस्थिति आ जाती है जीवन में अगर सत्संग का आधार ना हो तो व्यक्ति कुमार्ग पर चला जाता है सत्संग  12:23 का आधार ना हो तो व्यक्ति कुमार्ग पर चला जाता है और सत्संग का आधार हो सत्संग का संस्कार हो  12:29 तो व्यक्ति अपने जीवन को तपस्या बनाकर तप कर निखर जाता है  12:37 क्योंकि क्योंकि वो जो कुमार्ग है ना वह देखने में बड़ा सरल सुगम है आपको लगेगा कि उस पर कोई  12:44 बहुत परिश्रम नहीं करना पड़ेगा बड़ा बड़ा आसान रास्ता दिखाई पड़ता है वो पर लेकर कहीं नहीं जाता है भाई  12:52 उसके अंत में है अंधेरा लेकिन ये ये सब बल ये सब आधार देगा सत्संग ही इसलिए मैंने कहा कि  12:59 आसपास घटने वाली घटनाओं से ही हम देखते हैं सीखते हैं और सीखना भी चाहिए आसपास घटने वाली घटनाओं से  13:05 देख सीख कर पता चलता है कि प्रतिकूल परिस्थिति तो जीवन में आती है पर जिसके पास सत्संग का बल  13:12 होता है ना वो उसके बाद और सजग सावधान हो जाता है और जिसके पास नहीं होता सत्संग का संस्कार  13:18 वो चल पड़ता है कुमार्ग पर  13:24 इसलिए बहुत विचार कर संत कहते हैं कल भी मैं आपको कहता कह रहा था ना संतों की वाणी की  13:30 यही बलिहारी है उनके शब्दों की यही बलिहारी है कि वह बड़ी कठिन कठिन क्लिष्ट क्लिष्ट बातों को अत्यंत सरल  13:37 करके दे देते हैं जैसे बहुत कड़वी दवा हो बहुत कड़वी दवा हो ना तो वैद कहता है इसको शहद  13:44 के साथ देना ऐसे ग्रहण नहीं की जाएगी इसको शहद के साथ देना इसको किसी मीठी वस्तु के साथ देना  13:50 खाते ही कोई मीठी वस्तु खा लेना ऐसे जो संत है ना वो कठिन कठिन बातों को बड़ी सरलता सुगमता  13:55 से आपको मुझे पिला देते हैं हृदंगम करा देते हैं तभी कहते हैं बस लगे रहना तेरी बनत बनत बन  14:02 जाए  14:07 बनत बनत बन जाएगी  14:12 तो यही से बात बनेगी भाई इसी के अभाव में बिगड़ी है जिसके अभाव में बात बिगड़ी है उसकी पूर्ति  14:24 से ही तो बात बनेगी सत्संग के अभाव में ही जीव बिगड़ा है जीव क्यों बिगड़ा वो तो ईश्वर अंश  14:31 है अविनाशी है चेतन अमल सहज सुख राशि किसके अभाव में बिगड़ा सत्संग के अभाव में बिगड़ा देखो किसी ना  14:41 किसी का संग तो मन करेगा निरंतर करेगा सतत करेगा आप दो घड़ी चैन से बैठ भी जाओ पर मन  14:48 तो नहीं बैठता है वो तो किसी ना किसी का संग कर रहा है मन है ही क्या मन क्या  14:54 है संकल्प विकल्पात्मकम अंतःकरणम इति मनः संकल्प और विकल्प का ही नाम मन है माने मन उछल कूद कर ही  15:01 रहा है कर ही रहा है निरंतर कर रहा है और करेगा किसी का संग तो करेगा अगर आप मन  15:06 को सत्संग नहीं कराओगे तो मन कुसंग करेगा किसी ना किसी का संग तो मन करेगा आप सत्संग करा दो  15:12 तो वो सत्संग करेगा आप आप सत्संग नहीं कराओगे एक एक और बात भी यहां समझने की है एक व्यक्ति  15:18 कहता है कि भाई हम कुसंग भी नहीं करते लेकिन हम सत्संग में भी नहीं जाते वो व्यक्ति भूल कर  15:23 रहा है क्योंकि सत्संग के अतिरिक्त तो जो है वो एक प्रकार से कुसंग ही है वो आज नहीं तो  15:28 कल किसी ना किसी प्रकार की हानि कराएगा ही ऐसे भी बहुत लोग होते हैं ना वो कहते हैं कि  15:34 भाई हम सत्संग में भी नहीं जाते पर हम किसी का बुरा भी नहीं करते हम किसी का अहित भी  15:39 नहीं करते लेकिन हम सत्संग में भी नहीं जाते भाई कमाओगे नहीं तो जो गांठ में कमाया हुआ धन है  15:45 वो कई दिन चलेगा खर्च करते करते कोई केवल खर्च ही करे कमाए नहीं तो समुद्र भी खाली हो जाता  15:51 है  15:58 तो यदि आप सत्संग में मन को नहीं लगाओगे तो वो आपको कुसंग में ले जाकर गिरा देगा और उसके  16:04 पास इतनी सामर्थ है संत कह रहे हैं शास्त्र कह रहे हैं बोले बंधन और मोक्ष का कारण मन ही  16:10 है इस चेतन अमल सहज सुख राशि जीव को बंधन में डालने वाला कौन है मन है मुक्त कराने वाला  16:18 कौन है मन है मन ही मिलावे राम से और मन ही करे फजीत किसी की बात भगवान ने नहीं  16:26 की ना बुद्धि की ना चित्त की मन की बात कर रहे हैं असंशय महाो मनो दुर्निग्रहम चलम ध्रुवदास जी  16:33 कह रहे हैं जैसे खोटे तुरंग की जैसे अडियल घोड़ा होता है ना थोड़ी थोड़ी देर बाद अटक जाता है  16:39 स्वामी चाहता है वह कहीं चले पर वो जाता कहीं और है स्वामी को भी कहीं और ले जाता है  16:44 तो बहुत अड़ियल घोड़ा हो तो अपने सवार को ही पटक देता है (मन भी इसी प्रकार है) फिर मैं आपको यह कह रहा हूं  16:49 कि मन के पास इतनी सामर्थ है वो ले जा सकता है आपको कहीं आज व्यक्ति जितनी दौड़ भाग कर  16:54 रहा है कि जीवन में जितनी दौड़ भाग है क्या क्या व्यक्ति नहीं करता है छल कपट पाप कर रहा  17:03 है निरंतर कर रहा है किसके कहे कर रहा है शास्त्रों के कहे कर रहा है गुरुजनों के कहे कर  17:09 रहा है अपने हितैषियों के कहे कर रहा है किसके कहे कर रहा है मन के कहे कर रहा है  17:15 अच्छा और संसार कैसा दुष्ट है कैसी शिक्षा संसार देता है वो कहता है सुनो सबकी करो मन की कहता  17:22 है कि नहीं कह सबकी सुनो करो मन की अरे मन की सुनी करके किसका हित हुआ है आज तक  17:32 यहां तो कहते हैं मन की चाल चलने वाला मन मुखी है वह तो कभी कृपा पात्र हो ही नहीं  17:37 सकता मैं तो कई बार विचार करता हूं कि कुछ कुछ बातें कैसे जन्म से ही हमको सिखा दी जाती  17:43 है ऐसे आपसे मैं कहता हूं कहते हैं मन लगा के काम करो  17:50 छोटी सी बात है आप चाय बना रहे हो मन लगाने से क्या होगा भाई उसमें बुद्धि की आवश्यकता है  17:57 है ना कब कब उसमें चाय डालनी है कब मीठा डालना है कब दूध डालना है तो बुद्धि की आवश्यकता  18:01 है इसमें मन क्या करेगा इसमें मन ना हो तो भी चाय बन जाएगी बुद्धि ना हो तो नहीं बनेगी  18:07 अब मूर्ख व्यक्ति को कहो जाकर लड्डू बनाओ कैसे बनाएगा वो मन तो उसके पास में है बुद्धि तो नहीं  18:11 है तो संसार के काम में तो मन नहीं चाहिए जो वस्तु जहां लगानी चाहिए वो वहां नहीं लगाई इसी  18:18 के कारण तो सब भूल भ्रम है जीवन में और दूसरी बात ये हमको सिखा दी बोले सुनो सबकी करो  18:25 मन की क्यों करो भाई मन की मन की करने से हित नहीं होता मन से मन से कराने से  18:33 हित होता है ध्रुवदास जी कह रहे हैं बोले मन अब तू मेरो कहो कर अपने मन से ध्रुवदास जी कह  18:38 रहे आज तक मैंने तेरा कहा किया अब तू मेरा कहा कर क्योंकि तेरा कहा मैं जब तक करता रहा  18:44 कहूं ना पायो सुख डारन डारन में फिरो पातन पातन दुख बात तो बड़ी छोटी सी है हजार बार सुनी  18:52 होगी आपने सुनी ना यहां वहां से सुनी आप भी हो सकता है किसी को ये सलाह देते हो भाई  18:56 सबकी सुनो मन की करो ना ना मन की ना करिए भाई श्रीमद् भागवत में उदाहरण आता है ना ध्रुव  19:02 जी के प्रसंग में राजा उत्तानपाद की दो पत्नियां है एक सुरुचि है एक सुनीति है सुनीति माने जो शास्त्र  19:09 कह रहे हैं जो गुरुजन कह रहे हैं वो करो लेकिन वो करना कठिन है उसके लिए आपको अनुशासन में  19:14 रहना पड़ेगा उसके लिए स्वार्थ को एक और रखना पड़ेगा उसके लिए शरीर के सुख का भी त्याग करना पड़ेगा  19:19 और दूसरी है सुरुचि सुरुचि माने जो मन में आए वो करो अच्छी राजा उत्तानपात को कौन लगती है सुरुचि  19:26 लगती किसी को भी उनको क्यों आपको मुझे हम सबको सुरुचि ही प्रिय है जो मन को अच्छा लगे वो  19:31 करो छोटे से बच्चे को सिखा दिया मन की करो सबकी सुनो मन की करो ना भाई मन की ना  19:38 करिए मन का कहा करके कोई टिकाने नहीं पहुंचा मन ही करे फजीत तभी श्री नागरीदास जी कहते हैं ये  19:47 मन मार जवाइए जीयत ना आवे काज ऐसा मन भजन के काम का नहीं जैसा आपका मेरा आज मन है  19:54 ना अपनी इच्छा से चलने वाला बेलगाम चलता है जहां जहां इच्छा हो वहीं जाता है और अकेला नहीं जाता  20:00 आपको भी ले जाता है आपको भी ले जाता है तो ऐसे मन के कहे चल के ऐसे मन के  20:07 पीछे लग के किसी का हित नहीं हुआ यह मन मार जिवाइए मार जिवाइए अर्थात एक बार इस मन को  20:13 गुरु चरणों में डालिए  20:18 फिर वो अपनी अमृत संजीवनी विद्या से इसको इसको पुनर्जीवित करेगा  20:26 फिर फिर यह काम का होगा फिर यह कल्याण कराएगा अब कोई पूछे भाई इतना ही झंझट है तो इसको  20:35 मार ही दो मन मार दो लेकिन नहीं मारना नहीं है क्योंकि मिलाएगा भी यही मिलाएगा भी यही मन ही  20:42 मिलावे राम से मिलाने वाला भी यही है तो इसको मार नहीं सकते तभी जब श्री कृष्ण कथा का चिंतन  20:49 किया जाता है ना तो कहते जो कालिया है ना हजार फण है हर फण से वो विश्व उगलता है  20:53 भगवान ने उसको मारा नहीं मार भी सकते थे कितने दैत्यों को मारा असुरों को मारा उसको क्यों छोड़ दिया  21:01 मारा नहीं उसको नाथा माने नियंत्रित किया है अपने चरण कमल उसके मस्तक पर पधराकर उसको उसकी वृत्ति से मुक्त  21:10 किया है इस इस लीला में प्रभु ने पापी का संहार नहीं किया पाप का संहार कर दिया जो अनुचित  21:16 था उसको हटा दिया हां पर ये छोटी सी बात हमको आज मिल जाती है कि भाई ये ये बात  21:25 ठीक नहीं है कि सुनो सबकी और करो मन की ये ये बात ठीक नहीं है ये ये फार्मूला जीवन  21:30 में नहीं लगाना लगाओगे तो बड़ी भारी भूल हो जाएगी  21:40 जहां अपनी बुद्धि न जाती हो जहां जिस बात पर अपनी बुद्धि में निर्णय लेने की क्षमता ना हो वहां  21:46 शास्त्र का और गुरुजनों की आज्ञा का ही अनुसरण करना चाहिए चाहिए इसी में जीव का इसी में आपका मेरा  21:53 हम सबका हित है कल्याण है  22:00 कल भी मैं आपको कह रहा था ना किसी व्यक्ति ने लिखा कि मैं आपकी इस थ्योरी से सहमत नहीं  22:04 हूं तो मैं बड़ी विनम्रता पूर्वक एक बात यहां से कहना चाहता हूं कि मैं यहां से कुछ भी अपनी  22:10 थ्योरी नहीं कहता हूं ये तो जो शास्त्र की और गुरुजनों की बात है मैं तो जो की त्यों आपको  22:16 वो बता रहा हूं अरे मेरे क्या मेरे पिता के पिता के पास में इतनी बुद्धि नहीं है जो अपनी  22:21 थ्योरी बना सके हमारे पास इतनी बुद्धि नहीं है भाई मैं तो यहां से ये बात कह रहा हूं हमारे  22:26 पास ना इतनी बुद्धि है और ना हमें ऐसी बुद्धि की आवश्यकता है कि हम इससे न्यारा कोई अपना सिद्धांत  22:31 बनाए तो जो हमको मिल गया है हमको पर्याप्त है इन शास्त्र के वाक्यों के रूप में अपने आचार्य के  22:39 शब्दों के रूप में हमें जो मिल गया है ना जो प्राप्त है वो पर्याप्त है इससे इससे अधिक की  22:43 हमको आवश्यकता नहीं है  22:51 तो ये जो जागृति है यही शक्ति है मैं मैं सार के रूप में आपको यह निवेदन करना चाह रहा  22:58 हूं जहां से मैंने चर्चा आरंभ की पहला वाक्य मैंने क्या कहा कि सोते हुए हाथी से जागती हुई चींटी  23:05 की शक्ति अधिक है क्योंकि वो सोया है और वो जागृत है जागृति ही बल है जागृति ही जीवन शक्ति  23:13 है जो सोया है वो तो मृत प्राय है वो भूमि पर सोया हो या सोने के पलंग पर पर  23:19 वो तो मरे समान ही है जो जागा है जागा जो जागा है जो जागत है सो पावत है छोटा  23:27 सा था तब से सुनता हूं ये दो पंक्तियां उठ जाग मुसाफिर भोर भई अब रेन कहा जो सोवत है  23:33 जो सोवत है सो खोवत है जो जागत है सो पावत है जो जागृत है वो प्राप्त कर रहा है  23:39 वो करेगा श्रेष्ठ वस्तु प्राप्त करेगा जो जाग गया है और इतनी सी बात और समझ में आ गई भाई  23:46 जगाने की जो सामर्थ्य है वो किसके पास है वंद गुरु पद कंज कृपा सिंधु नर रूप हरि महा तम  24:02 पुंज जासु वचन रवि कर जा वचन रवि कर जन्मजनम का सोया मनवा और सतगुरु शब्द सु जागा ये जो  24:24 इतने दिनों से हम चर्चा कर रहे हैं ना मैंने आपको पहले ही कहा मैं आपको कोई कहानी नहीं सुना  24:28 रहा हूं इन शब्दों में जागृति है क्योंकि परम जागृत अवस्था से यह शब्द उद्भूत हुए हैं महर्षि वेदव्यास परम  24:37 सत्य का दर्शन कर रहे हैं परम सत्य का जय जय घोष करते हुए कह रहे हैं सत्यम परम धीमहि  24:44 उसका दर्शन कर रहे हैं उसका अनुभव कर रहे हैं उसका आस्वादन कर रहे हैं उस परम जागृति की अवस्था  24:49 में प्रकट हुए ये शब्द हैं और कई बार चर्चा की हमने क्रोध से जो शब्द आता है वो आपको  24:57 भी क्रोध में ले जाता है गुस्से में आपको कोई कुछ बोले तो गुस्सा आता है कि नहीं आता प्यार  25:01 में कोई कुछ बोले तो बदले में प्रेम और स्नेह ही तो उमड़ता है ह्रदय में जो शब्द जहां से  25:06 आया है वो आपकी चेतना को वहीं ले जाएगा सकारात्मक शब्द आपको सकारात्मकता की ओर ले जाएगा नकारात्मक शब्द आपको  25:13 नकारात्मकता की ओर लेकर जाएगा गुरु का शब्द भगवान से आता है इसीलिए वह भगवान तक लेकर जाता है गुरु  25:20 का जो शब्द है प्रभु से आया है वह सच्चिदानंद से आया है वो सच्चिदानंद ही है वही से आया  25:25 है वही तक लेकर जाता है अक्षर धुर की पालकी  25:36 महाराज अपनी वाणी में कहते हैं ना जाका किया दरगाह चले जो यहां कहता है और वहां तक चलता है  25:45 जाको मीत साजन है समिया  25:53 जिस जन को काहे की कमिया जाको मीत साजन है समिया इस जन को कहो काहे की कमिया हो जाकी  26:14 प्रीत गोविंद स लागी हो जाकी प्रीत गोविंद स लागी दुख दर्द भ्रम ताका भागी जाको मीत साजन है समिया  26:42 इस जन को काहे की कमी पर एक छोटी सी बात मैं और निवेदन करके आगे बढूं शायद कभी पहले  26:51 भी मैंने आपसे कहा था जो करता है जो जीव स्वयं को करता जानता है उसके लिए ईश्वर केवल दृष्टा  27:01 है केवल देखता है उसके लिए एक अलग विधान बनाया है ईश्वर ने भाई करेगा सो भरेगा संत कह रहे  27:10 तू क्यों होत उदास लेकिन जो समर्पित है जैसे द्रोपदी ने जब दोनों हाथ उठा दिए ना उसने कहा कि  27:19 भाई अब मेरा कोई बल नहीं है उसने देख लिया संग सखा सब तज गए और कोई न निभयो साथ  27:28 और मैं तो एक और बात भी आपको बड़ी विनम्रता पूर्वक कहूं भाई जीवन में अनेक अनेक बार ऐसी स्थितियां  27:35 उत्पन्न होती है जब वस्तुत उस पर किसी का नियंत्रण नहीं  27:41 संग सखा सब तज गए और कोई ना निवयो साथ कहे नानक यह विपत में एक टेक रघुनाथ लेकिन भगवान  27:50 की माया कैसी है कि जब वो दुख का झंझात आता है ना तो जीव से भगवान के चरण छूट  27:56 जाते हैं वो छूट ना जाए और कस के पकड़ लिए जाए छूट जाते हैं मैं मैं ऐसा नहीं कह  28:01 रहा कि आपसे छूट जाते हैं मुझसे नहीं छूटते किसी से भी छूट जाते हैं जीव अधीर हो जाता है  28:09 पर उस समय और कस के पकड़े  28:15 उस समय ना छोड़े  28:22 तो समस्त सद्गुणों का समस्त बल शक्ति ऊर्जा के संचार का जो मूल है वो ये भगवत कथा है और  28:31 इसकी महिमा तो कल विराम के क्षणों में हमने यहीं से चर्चा की कि अभी कथा आरंभ नहीं हुई अभी  28:36 सनकादिक केवल कथा की महिमा बता रहे हैं इस कथा की महिमा क्या है और वहीं पर भक्ति महारानी ज्ञान  28:42 और वैराग्य के सहित प्रसन्न मुद्रा में प्रकट होती है और जहां भक्ति है जहां भक्त है वहीं भगवान है  28:49 सदा हरि वसे तत्र यत्र भागवता जना गायती भक्ति भावेन हरे नामव केवलम  29:03 तो जब श्री संगादिक ने कथा आरंभ की तो पहले कथा का प्रभाव प्रताप क्या है यह बताया एक छोटा  29:13 सा इतिहास सुनाकर एक छोटी सी कथा सुनाकर  29:21 कि तुंगभद्रा नदी के तट पर एक ब्राह्मण रहते हैं उनका नाम है आत्मदेव बहुत ध्यान से सुनना बड़ी गंभीर  29:28 वार्ता है और एक बड़ा बड़ा विलक्षण सिद्धांत इस कथा के गर्भ में है और मैं आपको नित्य स्मरण कराता  29:39 चलूंगा कि यहां उद्देश्य क्या है कहे कथा और अर्थचारे कथा का अर्थ ही भक्ति का श्रृंगार है  29:51 जो कथा का वास्तविक अर्थ है वही भक्ति महारानी का श्रृंगार है  29:58 तो आत्मदेव नाम के ब्राह्मण है तपस्वी ब्राह्मण है समृद्ध भी है तपस्वी भी हैं और कथा कहती है कि  30:07 बिल्कुल ब्राह्मणोचित जीवन का वो निर्वाह करते हैं द गुण कहे हैं ब्राह्मण के श्रीमद् भागवत ने ही शमो दम  30:15 तप शचम संतोष शांति राजवंम ज्ञानम दयातात्मत्वम सत्यम च ब्रह्म लक्षणम दिव्य गुणों से विभूषित उनका जीवन है विवाह हुआ  30:31 पत्नी सुंदरी है नाम क्या है धुंधुली अब यहां से यहां से यह जो कथा है जो गाथा है यहां  30:44 से इसका प्रवाह किसी और दिशा में मुड़ जाता आत्मदेव ब्राह्मण तो बड़े तपस्वी हैं सूर्य के समान तेजस्वी जैसे  30:52 जीवात्मा है चेतन अमल सहज सुख राशि आप देखो नाम में ही रहस्य छिपा है आत्मदेव और पत्नी का नाम  31:00 क्या है धुंधुली धुंधुला शब्द है ना सुना है आपने धुंधुला धुंधली अंग्रेजी में कहे तो फगी अस्पष्ट  31:14 थोड़ा और विचार करें तो संशयात्मिका दो प्रकार की बुद्धि होती है एक संशयात्मिका बुद्धि होती है एक निश्चयात्मिका बुद्धि  31:23 होती है संसार का जो व्यक्ति है ना वो कितना भी बुद्धिमान क्यों ना हो माने उसको कितना भी एक  31:30 से 10 से हजार लाख करोड़ बनाना आता हो लेकिन उसकी बुद्धि संशयात्मिका बुद्धि है और जो साधक है उसकी  31:37 बुद्धि निश्चयात्मिका बुद्धि है ये बात मैं क्यों कह रहा हूं कैसे कह रहा हूं क्योंकि साधक ने सत और  31:44 असत का विवेक पूर्ण विचार कर लिया है और अब सत वस्तु को प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहा  31:49 है उसने दृढ़ निश्चय कर लिया है दृढ़ निश्चय कर लिया ना श्री मीरा जी ने ओ बाला मैं तो  31:58 बैरागण हूंगी अब मुझे कोई रोक नहीं सकता है जिन भ्या मारा साहिब री जिन भ्या मारा साहिब री सोई  32:20 भ धरूंगी मैं तो बैरागनूंगी  32:29 बाला मैं तो वैरागन मुंगी निश्चय कि राजा जी रूठे वो देश रखासी हरि रूठा जास री माई ये निश्चयात्मिका  32:43 बुद्धि का स्वर है राम नाम रो जहाज चिलास्या और भवसागर तिर जास्या रे माई कितना दृढ़ निश्चय है इस  32:52 पंक्ति में  32:56 जो आरंभ में मैंने आपसे कहा ना निश्चय उत्साह और धैर्य तीन बात जीवन में बनी रहे बाहर उत्साह भीतर  33:04 धैर्य और इन दोनों के मूल में निश्चय है क्या निश्चय है कि भाई मिलना है प्रभु से प्रभु को  33:10 प्राप्त करना है कह राम नाम रो जहाज चिलास्या और भवसागर तिर जास्यारी माई मैं दृढ़ निश्चय यहां यू देख  33:18 रहा हूं कि वो कह रही है कि मैं ही जहाज चलाऊंगी नानक नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार  33:27 गुरु ने जो नाम सुनाया है उस नाम के जहाज में बैठूंगी किसी ने कहा भवसागर की बड़ी उत्तल तरंगे  33:33 हैं श्रीमद् भागवत स्वयं कहती है संसार सिंधु अति दुस्तम बड़ा दुस्तर सिंधु है कैसे जाओगी कह रही इस बात  33:41 का मुझे भय नहीं है राम नाम रो जहाज चिलास्या और एक प्रकार से मानो परिणाम भी लिख कर दे  33:47 रही है कि भवसागर तिर जाई फिक्र नहीं मोहे तरन की इसी से कहते निश्चय निश्चत्मिका बुद्धि तो धुंधली अर्थात  33:59 अस्पष्ट माने धुंध संशयात्मिका बुद्धि का नाम धुंधुली है बुद्धि स्वार्थ में लगाओगे तो वो सदा संशयात्मिका ही रहेगी बाहर  34:14 से व्यक्ति कितना भी स्वस्थ प्रसन्न क्यों ना दिखता हो लेकिन उसके मन में संशय का रोग तो है ही  34:20 ना जैसे ही कबीर गुरु के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं गुरु की कृपा से क्या हुआ वो  34:26 जो संशयात्मिका बुद्धि थी वो समाप्त हो गई बुद्धि निश्चयात्मिका हो गई और मैं आपको अपनी ओर से एक बात  34:32 यहां निवेदन करूं आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि दृढ़ निश्चय कितना बड़ा बल भी है और दृढ़ निश्चय  34:37 में कितना बड़ा सुख भी है बड़ा अद्भुत सुख है इस दृढ़ निश्चय की अवस्था में जब निश्चय हो गया  34:45 कि भाई अब यही हमारा मार्ग है अब करेंगे मरेंगे जो भी होगा पर लेकिन अब यहीं होगा यही हमारा  34:53 मार्ग है और जहां कुछ देर पहले मैं आपको कह रहा था ना भाई एक ना एक बार तो कसौटी  34:57 पर खरा उतरना पड़ेगा केवल कसौटी पर उतरना पड़ेगा नहीं कसौटी पर खरा उतरना पड़ेगा  35:08 खाली कसौटी पर चढ़ जाने से काम नहीं चलेगा उससे खरा भी उतरना पड़ेगा कोई भी वस्तु प्रभु की सेवा  35:16 में लाने से पूर्व देख ली जाती है ना परख ली जाती है गलासड़ा फल कौन लेकर जाएगा उत्तम वस्तु  35:21 ही प्रभु के चरणों तक लाता है ना प्रभु का पुजारी प्रभु का सेवक  35:28 तो इस बुद्धि को आप स्वार्थ में लगाओगे तो ये सदा ही संशय पूर्ण बनी रहेगी आपने जैसे ही परमार्थ  35:35 में बुद्धि को निवेदन किया जैसे ही आपने इस बुद्धि से परमार्थ का विचार किया परमार्थ को बुद्धि निवेदन करना  35:42 अर्थात परमार्थ का विचार करना इसलिए कई बार मैं आपसे कहता हूं भाई थोड़ा एकांत में बैठ बैठकर कभी अपने  35:51 मन से बात भी करो सब संत अपने मन से ही बात कर रहे हैं रे मन रसिकन संग बिन  35:59 रंचना उपजे प्रेम रे मन श्री हरिवंश भज जो चाहत विश्राम रे मन अपने मन से कह रहे हैं  36:11 तो परमार्थ का विचार करिए यह बुद्धि परमार्थ में लगे और जब ये बुद्धि परमार्थ में लगेगी तभी दृढ़ होगी  36:17 तभी ये निश्चयात्मिका होगी तभी उस उस सुख का उस उस आनंद का किंचित अनुभव होगा पानी में लहरें उठती  36:27 हो तो कोई प्रतिबिंब नहीं देख सकता है ना उसमें ऐसे ही जब तक भीतर बाहर अस्थिरता हो तो सुख  36:33 की अनुभूति कैसी होगी सुख तो माने उस स्थिर अवस्था का नाम है ना चेतना स्थिर हो जाए जब  36:42 तो आत्मदेव की वो पत्नी जो है ना है तो देखने में तो सुंदर है पर नाम धुंधली है माने  36:48 है संशयात्मिका अस्थिर है और उसका उसका कुछ लक्षण यहां पर कहा गया है जिस पर विचार करना चाहिए वीडियो का लिंक

Gist in Hindi with timestamps & English

जागृति से आत्मबल तक: सत्संग की शक्ति - From Awakening to Inner Strength: The Power of Satsang

मन पर नियंत्रण और भक्ति से आत्मबल का जागरण - Controlling the Mind and Awakening Inner Strength Through Devotion

  1. अम्बरीष जी उदाहरण देते हुए समझाते हैं कि सोए हुए हाथी की तुलना में जागती हुई चींटी में अधिक शक्ति होती है। इसी प्रकार, जो मनुष्य मोह की निद्रा में सोया है, वह भले ही सम्राट क्यों न हो, मृतप्राय (मरे हुए के समान) ही है। सत्संग और भगवत कथा ही जीव को इस मोह-निद्रा से जगाकर सच्चा आत्मबल प्रदान करती हैं। [00:00:00 – 00:02:52]

  2. मोह से मुक्ति केवल संत और सत्संग के माध्यम से संभव है। जब मनुष्य का जीव जाग जाता है, तब उसमें वास्तविक आत्मबल आता है। इसका प्रमाण द्रौपदी के चरित्र से मिलता है, जिन्होंने दुःशासन और कौरवों द्वारा किए गए अत्यंत अपमान और पीड़ा के बाद भी, गुरुपुत्र अश्वत्थामा को क्षमा कर दिया। सच्चा बल प्रतिकार या बदला लेने में नहीं, बल्कि क्षमा करने में है। [00:02:53 – 00:06:15]

  3. संसार की झूठी वस्तुओं (विषय-भोगों) को देकर भगवान के नाम रूपी सच्चे धन को कमाना ही विद्वत्ता है। स्वामी हरिदास जी के विचारों का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि बिना बिहारी जी (ईश्वर) के इस संसार में कोई सार नहीं है। मृत्यु निकट और निश्चित है, इसलिए बिना विलंब किए ईश्वर के नाम और भक्ति का आश्रय लेना चाहिए। [00:06:16 – 00:09:00]

  4. भक्तों ने जीवन में अनेक अपमान और कष्ट सहे हैं, लेकिन उनका आत्मबल ईश्वर-गुणगान से बना रहा। जिस प्रकार सोने को शुद्ध करने के लिए अग्नि में तपना पड़ता है, उसी प्रकार भक्ति के मार्ग पर जीव के भाव की परीक्षा होती है। सत्संग का आधार व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कुमार्ग पर जाने से रोकता है। [00:09:01 – 00:14:05]

  5. जीव केवल सत्संग के अभाव के कारण बिगड़ता है। मन का स्वभाव संकल्प-विकल्प करना है; यदि इसे सत्संग में नहीं लगाया जाएगा, तो यह स्वयं ही कुसंग की ओर चला जाएगा। मन ही बंधन और मोक्ष दोनों का कारण है। संसार गलत प्रचार कहता है "सुनो सबकी, करो मन की," परंतु केवल मन के अनुसार चलने से कभी कल्याण नहीं होता। [00:14:06 – 00:18:00]

  6. मन को मारने के बजाय उसे नियंत्रित (नाथना) करना आवश्यक है, जैसे श्री कृष्ण ने कालिया नाग को मारा नहीं बल्कि नियंत्रित किया था। जहाँ अपनी बुद्धि काम न करे, वहाँ स्वयं के मन की न सुनकर शास्त्रों और गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। [00:18:01 – 00:22:00]

  7. गुरु के मुख से निकले शब्द सीधे परमात्मा से आते हैं, इसलिए वे जीव की चेतना को ईश्वर की ओर ले जाते हैं। जब जीव स्वयं को कर्ता मानना छोड़कर ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पित हो जाता है (जैसे द्रौपदी ने किया था), तब ईश्वर स्वयं उसकी रक्षा का दायित्व लेते हैं। [00:22:01 – 00:28:21]

  8. श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताते हुए तुंगभद्रा नदी के तट पर रहने वाले आत्मदेव नामक ब्राह्मण का प्रसंग आरंभ होता है। 'आत्मदेव' शुद्ध जीवात्मा का प्रतीक हैं, जबकि उनकी पत्नी 'धुंधुली' संशयात्मक और अस्थिर बुद्धि की प्रतीक हैं। कथा यह संदेश देती है कि जब तक बुद्धि स्वार्थ में लगी रहेगी तब तक संशय रहेगा, परंतु परमार्थ और गुरु-शरण में जाते ही बुद्धि निश्चयात्मक हो जाती है। [00:28:22 – 00:36:51]

  9. The discourse highlights that true inner strength comes from spiritual awakening through satsang, comparing a conscious ant to a sleeping elephant.

  10. Using the example of Draupadi forgiving Ashwatthama, it illustrates that real strength lies in forgiveness and endurance rather than retaliation.

  11. It emphasizes that material existence is fleeting and true wisdom is prioritizing devotion to God before death inevitably arrives.

  12. The speaker explains the nature of the mind, warning that following unchecked desires leads to downfall, whereas disciplining the mind under a Guru's guidance brings liberation.

  13. Through the story of Atmadev and Dhundhuli, the sermon concludes that a doubtful mind breeds instability, while surrendering to divine wisdom restores spiritual balance.

3 Key Takeaways:

Single-Minded Spiritual Awakening: True inner strength arises when the soul awakens through Satsang, Bhagavat Katha and devotion.

Strength Through Forgiveness: Real spiritual strength is demonstrated not through retaliation, but through patience, endurance and forgiveness.

Mind, Satsang and Guru's Guidance: The uncontrolled mind leads toward bondage and bad association, while Satsang, scripture and the Guru's guidance lead the seeker toward liberation.

भक्ति जीवन मे कैसे स्थिर होगी| Shree Hita Ambrish Ji

 


1. Full Transcript In Hindi (पूरा प्रतिलेख हिंदी में)
परसों मैंने आपसे कहा था कि यह प्रभु का प्रण है - सनमुख होई जीव मोहि जब, जन्म कोटि अग नासहीं तब ही। आप जब सत्संग में आते हो, आप जब कथा में आते हो, तो अपने मन में यह विश्वास लेकर आइए भाई यहाँ प्रभु विराजमान हैं। बस प्रभु के सन्मुख मुझे, मुझे प्रभु का होकर जाना है। इसलिए मैंने आपको कहा था थोड़े दिन इस भाव का अभ्यास करिए कि आगे-पीछे जो है वह तो आगे-पीछे होता ही रहेगा। एक बार श्री रामकृष्ण परमहंस अपने कुछ शिष्यों के साथ ऐसे तालाब के किनारे टहल रहे थे। मछली पकड़ने वाले ने जाल डाला। अब जो जाल में मछली फँसी ना, उसमें कुछ तो ऐसी थी जो छटपटा रही थी, कुछ ऐसी थी जो बिल्कुल निस्पंद पड़ी थी, और कुछ एक-दो ऐसी भी थी जो प्रयास करके जाल से बाहर निकल गई। अब श्री स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी ने अपने शिष्यों की ओर देखा और मुस्कुराते हुए पूछा—बोल क्या समझे? मैं अभी आपको यही कह रहा था ना, जिसको सीखना है वह तो आसपास घटने वाली घटना से भी सीखेगा। जो शिष्य हो गया है ना, माने जिसको सीखना आ गया है, जो सीखने को तत्पर है, जो श्रद्धावान है, वह तो इस अस्तित्व में घटने वाली एक-एक घटना से सीख लेगा। जो आपको दिखाई पड़ रहा है, जो आपको सुनाई पड़ रहा है—बहुत ध्यान से सुनना—जो आपको दिखाई पड़ रहा है, जो आपको सुनाई पड़ रहा है, उसके पीछे कोई कारण है। आपको वह क्यों दिखाया जा रहा है, आपको वह क्यों सुनाया जा रहा है, उसका कोई कारण है। उस कारण का विचार करिए। कोई विशेष प्रकार की परिस्थिति यदि आपके जीवन में आई है, तो आप ही के जीवन में क्यों आई है? अरे कोई कारण होगा, महापुरुष कहते हैं—अरे कोई कारण होगा! तो श्री स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने अपने शिष्यों से पूछा—बोले हाँ भाई बताओ, क्या समझे? एक जो शिष्य था वह बड़ा प्रज्ञावान था। उसने मुस्कुराते हुए कहा कि तीन प्रकार के जीव इस संसार में होते हैं। तीन प्रकार की मछलियाँ थी। एक बिल्कुल निस्पंद पड़ी थी, माने जिन्होंने संसार का बंधन स्वीकार कर लिया है। जैसे आप कह देते हो ना—अब महाराज जी हम क्या करें, हम तो गृहस्थ हैं, हमारे भाग्य में तो यह रोना-धोना ही लिखा है, हम तो खाएँगे-पिएँगे और सोएँगे, और रोग से, चिंता से ग्रस्त होकर, शोक से त्रस्त होकर एक दिन मर जाएँगे, यही हमारा जीवन है। फिर गधा, कुकर, सुकर होकर फिर जन्म लेंगे, हम तो इसको स्वीकार करके बैठे हैं क्योंकि हम तो गृहस्थ हैं। एक यह विचार पता है आपको कितना दुर्बल कर देता है भीतर से? क्यों? क्योंकि इस विचार के मूल में अज्ञान है, अविद्या है। यहाँ ना कोई विरक्त है, ना कोई गृहस्थ। जीव प्रभु का है, हम प्रभु के हैं। कितना उत्साह भर जाता है जीवन में इस विचार का पुनः-पुनः विचार करने से! भाई हम प्रभु के हैं, और कोई झूठी बात थोड़ी है, कौन झुठला देगा इसको कि आप प्रभु के नहीं हैं? आप प्रभु के ही तो हैं। सच्ची बातें ही तो आपको कही जा रही हैं। झूठ तो वह है जो आपने पकड़ रखा है, जिसको आप छोड़ने को तैयार नहीं हो, जिसके कारण इतना कष्ट पा रहे हो लेकिन छोड़ने को तैयार नहीं हो। दुख तो वह है। यह तो सीधी-सच्ची बात है भाई—आप प्रभु के हो, प्रभु आपके हैं। तो उसने कहा कि भाई देखो, एक मछली तो ऐसी है जिसने जाल से बाहर निकलने की चेष्टा ही नहीं की। उसने तो बंधन स्वीकार कर लिया, उसने तो कहा भाई ठीक है, अब गए, अब तो हम मर ही गए। पर एक ऐसी है जो फड़फड़ा तो रही है लेकिन जाल से निकल नहीं पा रही है। और एक ऐसी है जो प्रयास करके जाल से निकल ही गई। अब आप सोचो, जिनका शिष्य ऐसा प्रज्ञावान है वह गुरु कैसे होंगे! श्री रामकृष्ण परमहंस का एक शिष्य था जिसने उत्तर दिया श्री रामकृष्ण परमहंस के पूछने पर। अब देखो क्या घटना घट रही है—मछली पकड़ने वाला अपनी मछली पकड़ रहा है और आप उस शिष्य की प्रज्ञा देखिए! अब जब यह सब बात उसने श्री स्वामी रामकृष्ण परमहंस से कह दी, तो परमहंस मुस्कुराने लगे और कहने लगे—एक मछली और भी होती है। अब शिष्यों ने कहा वह कौन सी? बोले वह जाल के निकट आती ही नहीं। जो जाल के निकट ही नहीं आती! ऐसे भगवान के कुछ नित्य सिद्ध जन भी होते हैं ना, जो निवृत्ति परायण ही होते हैं, जो इस संसार में केवल संसार का कल्याण करने के लिए आते हैं। वह इस दुस्तर भव-सिंधु के बहाव में नहीं बह जाते। पर बाकी आपके-मेरे में तो तीन प्रकार के जीव हैं। गोस्वामी जी ने भी तीन प्रकार के जीव कहा साधक सिद्ध सयाने। त्रिविध जीव जग वेद बखाने॥ तो एक तो ऐसा व्यक्ति है भाई जिसने बंधन स्वीकार ही कर लिया है, वह तो प्रयास भी नहीं कर रहा है। एक है जो प्रयास कर रहा है लेकिन उसका प्रयास सफल नहीं हो रहा है, क्यों? क्योंकि उसके प्रयास में उत्साह नहीं है और धैर्य नहीं है, उसके प्रयास में सातत्य नहीं है, उसके प्रयास में निरंतरता नहीं है। इसलिए आपको कुछ क्षण पहले मैंने कहा कि प्रैक्टिकल बात मैं आपसे कह रहा हूँ। केवल भाव के धरातल पर मैं यहाँ से कुछ कह दूँ, आप कुछ समझ लें, तो उससे ना मेरा कुछ काम बनेगा ना आपका। यहाँ से तो भाई सीधी-सच्ची बात कहनी चाहिए जो हो सके वही बात यहाँ से कही जाए ना। तो अभ्यास में, साधन में निरंतरता बनाकर रखनी पड़ेगी। तो कुछ मछलियाँ जो थोड़ी देर के लिए फड़फड़ाईं फिर वह भी शांत हो गईं, उन्होंने भी उस बंधन को स्वीकार कर लिया। पर कुछ ऐसी थीं जो जब तक निकल नहीं गईं तब तक सतत प्रयास करती रहीं। और परमहंस कहते हैं—एक मछली और भी होती है जो जाल में फँसती नहीं, वह जाल के निकट ही नहीं आती। और ऐसे निवृत्ति-परायण महापुरुष भी आते हैं इस संसार में, वह भगवान के भेजे आते हैं, वह भगवान के धाम से ही नित्य-मुक्त होकर ही आए हैं। उनको संसार का बंधन नहीं बाँधता, वह माया-मुक्त ही हैं। पर बाकी तीन प्रकार के जीव हैं। अब घर जाकर इसका विचार करना कि हम तीनों में से कौन से हैं? हमारा, हम कौन से प्रकार के हैं? पहले हैं कि भाई अब क्या करें, हम तो ऐसे ही हैं, हम तो ऐसे ही आए हैं ऐसे ही मर जाएँगे? थोड़ा सा भजन-सत्संग का सुख भी ले लेते हैं और थोड़ा संसार का गाना-बजाना हो जाए तो भी कोई बुरी बात नहीं है, वह भी कर लेते हैं, थोड़ा यहाँ भी हाथ-पैर मार लेते हैं, थोड़ा वहाँ भी चले जाते हैं, वहाँ भी देख लेते हैं संसार में क्या हो रहा है। आपको स्मरण हो, मैं पहले आपसे कभी कहा करता था—जिसको संसार में ही सुख है, जिसको अभी विषय का ही रस अच्छा लग रहा है, मीठा लग रहा है, उसको तो सत्संग कभी-न-कभी प्रिय लगेगा। उसको तो कभी-न-कभी सत्संग प्रिय लगेगा क्योंकि सत्संग का रस उस विषय-रस से ऊँचा रस है, श्रेष्ठ रस है, गाढ़ा रस है, अधिक मधुर है, दीर्घकालिक है, इसका प्रभाव दीर्घकालिक है। पर ध्यान रखना, एक बार यदि सत्संग का रस मिल गया है, एक बार यदि सत्संग का रस आपने चख लिया है, फिर संसार का रस प्रिय नहीं लग सकता। अगर लग रहा है—और ईमानदार रहना—अगर लग रहा है तो समझ लेना कि अभी सत्संग का रस मिला नहीं, रस विशेष तिन्ह जाना नाही। अभी यह रस मिला नहीं, मिल जाएगा फिर संसार का रस प्रिय लग नहीं सकता। रमा विलास राम अनुरागी। तजत वमन... सत्संग का जो रस है वह तो विषय-रस में वमनवत प्रतीति कराता है, और ऐसा ही होता है। इसलिए सत्संग का वास्तविक रस मिले इसके लिए प्रयास करना। इस विचार से अपने आप को दुर्बल नहीं करना—भाई हम तो घर-गृहस्थी में पड़े हुए लोग हैं, हम क्या कर सकते हैं? इस विचार से अपने आप को दुर्बल नहीं करना, यह विचार आपको कमजोर कर देगा। हम ना गृहस्थ हैं ना विरक्त हैं, हम ना इधर के हैं ना उधर के हैं, हम भाई प्रभु के हैं। और जैसा अभी मैं आपसे कह रहा था ना, जो कुछ आपको सुनाया जा रहा है, जो कुछ आपको दिखाया जा रहा है, उसका कोई कारण है। क्यों आया जीवन में यह क्षण जब मैं यह कह रहा हूँ आप यह सुन रहे हैं, हम यहाँ यह कथन-श्रवण कर रहे हैं, क्यों आया हमारे जीवन में यह क्षण? संसार में देखो व्यक्ति कहाँ-कहाँ भटक रहा है इस समय, कोई सिनेमा देख रहा होगा, कोई बढ़िया खा-पी रहा होगा, कोई कहीं डोल रहा होगा। हमको प्रभु ने यहाँ लाकर बैठाया है, अरे कोई कारण होगा! मैं यह कह रहा हूँ आप सुन रहे हैं, क्यों? कोई कारण होगा! तो बंधन स्वीकार मत करिए। छटपटाइए, तो छटपटाने का अर्थ क्या है? प्रयास तो करिए। अपनी जो सामर्थ्य में हो—वैसे तो प्रयास सामर्थ्य से अधिक किया जाना चाहिए—पर कम से कम सामर्थ्य से कम प्रयास तो मत करिए! जितना सामर्थ्य प्रभु ने दिया है, कम से कम उतने को तो ईमानदारी से साधन में लगाइए। तो भगवान का दर्शन करके वहाँ एकदम जैसे आनंद की बाढ़ सी आ गई। अब देखो, अभी कथा आरंभ नहीं हुई, अभी तो केवल कथा की महिमा ही कही जा रही है, कथा आरंभ नहीं हुई उससे पहले ही भगवान आकर वहाँ पर खड़े हो गए। भगवान को केवल भक्ति प्यारी है—कह रघुपति सुनु भामिनि बाता। मानऊँ एक भगति कर नाता॥ अभी बताओ यह सीधा-सीधा भक्ति का पक्षपात हुआ कि नहीं? भक्ति का पक्षपात है! भगवान ने कहा—भाई सब साधन ठीक हैं अपनी जगह पर हैं, पर मानऊँ एक भगति कर नाता। ज्ञान अनुभव तो करा सकता है, दर्शन भी करा सकता है। महाराज जी, मैंने ऐसा भी देखा कि एक-दो ब्रह्मज्ञानी महात्माओं को भी भगवद्-दर्शन हुआ। माने उनका मार्ग ज्ञान का है, लेकिन उनके अत्यंत शुद्ध अंतःकरण के कारण उनको भगवद्-दर्शन भी हुआ। तो ज्ञान अनुभव भी करा देता है, ज्ञान दर्शन भी करा देता है, लेकिन जिसको भगवती श्रुति 'रसौ वै सः' कहती है, उस रस-मूर्ति का, उस परम फल का आस्वादन भक्ति कराती है, उस फल को चखाती भक्ति है। मैंने देखा कि उन महात्माओं को भगवद्-दर्शन हुआ, लेकिन भगवद्-दर्शन हो जाने के बाद भी वह पुनः आकर अपनी उसी ज्ञान-अवस्था में ही आरूढ़ हुए। ऐसा होता है ना महाराज जी, ऐसा हुआ है! ऐसे महापुरुषों का चरित्र मिलता है कि वह ज्ञान-मार्ग के साधक हैं, उनको श्रीकृष्ण का दर्शन हुआ, श्रीकृष्ण के दर्शन के बाद भी उनकी वृत्ति अपने उसी भाव में आरूढ़ रही, वही स्थित रही। तो इसलिए कोई पूछता है ना कि पुराणों में लिखा है कि इतना करोड़ नाम-जप करने से भगवान का दर्शन होता है तो क्या होता है? अवश्य होता है भाई, पुराणों में झूठ नहीं लिखा है। पर मैं आपको एक बात और निवेदन कर दूँ—कहीं भी यह नहीं लिखा है कि इतना जप या इतना साधन करने से भगवान में प्रेम होता है। भगवान में प्रेम केवल भगवान के प्रेमी के संग से होता है, भगवान में प्रेम केवल भगवान के प्रेमी के अनुग्रह से होता है। इस बात का सबसे ज्वलंत उदाहरण श्री उद्धव जी हैं। वह तो ज्ञान, कर्म, भक्ति सबका रहस्य जानते हैं, क्या है जो वह नहीं जानते! लेकिन वह जो आँख में आँसू आया ना—कृष्ण नाम कान में पड़े और हृदय विगलित हो जाए—जिसकी याचना चैतन्य महाप्रभु कर रहे हैं— नयनं गलदश्रुधारया गद्गदुरुद्धया गिरा। पुलकैर्निचितं वपुः कदा तव नाम-ग्रहणे भविष्यति॥ कैसी भक्ति चाहता हूँ? उससे पहले क्या कह रहे हैं—न धनं न जनं न सुन्दरीं कवितां वा जगदीश कामये। मम जन्मनि जन्मनीश्वरे भवताद्भक्तिरहेतुकी त्वयि॥ ना धन चाहिए, ना जन चाहिए, ना सुंदरी, और वह तो यहाँ तक कहते हैं 'कवितां वा जगदीश कामये'—मैं कोई श्रेष्ठ-श्रेष्ठ रचनाएँ करके इस संसार में यशस्वी भी नहीं होना चाहता। 'मम जन्मनि जन्मनीश्वरे भवताद् भक्तिरहेतुकी'—जन्म-जन्म में आपकी अहेतुकी भक्ति! अब भगवान ने पूछा—भाई कैसी भक्ति चाहते हो? क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति की दृष्टि में भक्ति का अर्थ अलग-अलग है ना, पीपल को डोरा बाँधने वाला वह भी यह समझता है मैं भक्ति कर रहा हूँ, उससे पूछो क्या कर रहे हो, बोले भगवान की भक्ति कर रहे हैं। तो भक्ति का अर्थ तो सबके मन में अलग-अलग है। तो भगवान ने पूछा कैसी भक्ति चाहते हो? तो कहते हैं—नयनं गलदश्रुधारया कि मेरे नेत्रों से अविरल अश्रु-प्रवाह होता रहे, कंठ का स्वर प्रेम के भार से भारी हो जाए, और रोम-रोम पुलकित हो, और ऐसा कब हो? बस आपका नाम लेते ही ऐसा हो जाए, ऐसी भक्ति मुझे प्रदान करिए। आपका नाम लेते ही ऐसी दशा हो जाए, ऐसी भक्ति हमको प्रदान करिए। मन क्रम वचन तुम्हारी आशा। ऐसी भक्ति करै रिदास॥ संतों ने वह जो कठिन-कठिन बातें लिखी हैं ना, उनको सरल करके बताया है। मुझे क्यों मीरा, कबीर, तुलसी, नानक प्राणाधिक प्रिय हैं? क्योंकि वह वेद-शास्त्रों की जो कठिन-कठिन बातें हैं, क्लिष्ट-क्लिष्ट बातें हैं, वह इन्होंने बहुत सरल-सहज करके बताई हैं। और मुझे लगता है कि बिना साधु-संग कोई साधु बन तो सकता है... साधु होने के तो अनेक कारण हो सकते हैं ना, जैसे भगवान का भजन अनेक-अनेक कारणों से करते हैं। भगवान के भक्तों में आर्त भी हैं, अर्थार्थी भी हैं, जिज्ञासु भी हैं, ज्ञानी भी हैं। कल भी मुझे चलते-चलते किसी ने पत्र दिया था ना, वह है यहाँ पर जिसने कल पत्र दिया था? नहीं है? तो सज्जन ने ऐसा लिखा था कि आप कहते हैं कि भय से भी भक्ति होती है, पर मैं आपकी यह थ्योरी नहीं मानता क्योंकि भक्ति तो ऐसे होती है, वैसे होती है। तो मैंने कहा मैं तो वैसे भी थ्योरी मनवाने के लिए नहीं कहता हूँ, मैं तो सदा ही कहता हूँ भाई—मैं कह रहा हूँ, आपको अच्छी लगे आप सुन लो, नहीं लगे छोड़ दो। पर मैं स्पष्ट कर दूँ—क्योंकि थोड़ा सावधान होकर सुनना चाहिए, उन्होंने टोपी और मास्क लगाया था ना तो हो सकता है ठीक से सुना नहीं हो—तो मैंने यह नहीं कहा कि भय में भी भक्ति होती है, मैंने कहा भय से भी भक्ति होती है! अर्थात संसार के भय से भयभीत होकर भी तो कोई भगवान की शरण में जाता है, और जाता ही है, और जाना चाहिए। मैं तो कल आपसे यही तो कह रहा था, आचार्य का वाक्य ही है—'डर ही डरप', हरिवंश महाप्रभु जी इस त्रिगुण के इस पसारे से, इस माया के प्रपंच से भयभीत होने के लिए तो कह रहे हैं भाई, इससे डरकर भगवान की शरण में जाओ। तो भय में भक्ति नहीं, पर भय से भक्ति तो होती है। तो अनेक-अनेक कारणों से कोई भगवान का भजन करता है, उसमें आर्त भी है, अर्थार्थी भी है, जिज्ञासु भी है, और ज्ञानी भी है। तो ऐसे साधु भी अनेक-अनेक कारणों से हुआ जा सकता है। पर मैं समझता हूँ कि बिना साधु-संग के कोई साधु हो तो सकता है, बिना साधु-संग के कोई साधु बन तो सकता है, पर बिना साधु-संग के कोई साधु रह नहीं सकता! यदि कोई चाहे ना जीवन में साधुता रहे, फिर तो साधु के संग रहना पड़ेगा। साधु-संग के बिना जीवन में साधुता रह नहीं सकती, आ तो जाएगी पर स्थिर नहीं रहेगी। जो बात मीराबाई कह रही हैं, पहले कितनी-कितनी बात कहती हैं कि—शील संतोष धरूँ घट भीतर समता पकड़ रहूँगी, जाको नाम निरंजन कहिए ताको ध्यान धरूँगी। गुरु के ज्ञान रंगूँ तन कपड़ा मन मुद्रा पहनूँगी, और प्रेम प्रीत सू हरि गुण गाऊँ चरणन लिपट रहूँगी। या तन की मैं करूँ किंगरी रसना नाम रटूंगी... फिर अंत में विचार करके कहती हैं भाई—यह सब हो जाएगा जब साधा संग रहूँगीमीरा के प्रभु गिरधर नागर संतन संग रहूँगी, साधा संग रहूँगी। मुझे तो अब तक इतनी सी बात समझ में आई और मुझे लगता है कि इतनी सी बात से अपना काम बन जाएगा। इतनी सी बात समझ में आई कि प्रयासपूर्वक, प्रार्थना से काम बने तो प्रार्थना से करिए, पुरुषार्थ से बने तो पुरुषार्थ से करिए, और प्रार्थना और पुरुषार्थ दोनों ही इस दिशा में लगाइए, और किसी प्रकार से बस प्रभु से यह कहला लीजिए कि तुम्हारे जीवन में सत्संग सदा बना रहे! इतनी सी बात मेरी तो समझ में आई। हमने नंददास जी का भ्रमरगीत गाया, वहाँ भी अंत में यही बात मिली। पूरा भ्रमरगीत गाने के बाद श्री नंददास जी अंत में एक ही बात कहते हैं भाई—सबको कहने का फल क्या है? इतनी बात समझ लीजिए कि साधु-संग ही सर्वोपरि लाभ है। किसी कारण से, किसी प्रकार से आपके जीवन में सद्गुण आ भी गया, पर वह सत्संग के बिना जीवन में टिकेगा नहीं। मैं यह कहना चाह रहा हूँ, स्थिर नहीं रहेगा। यदि आप चाहें कि भक्ति स्थिर रहे—जब मानस में गोस्वामी जी कहते हैं ना सदा सत्संग—तो जो 'सदा' शब्द है ना, वह भक्ति के लिए भी कहा गया है और सत्संग के लिए भी कहा गया है। यह कवि का काव्य-कौशल है कि उस शब्द को मध्य में रखकर वह शब्द दोनों के लिए कहा गया है। यदि कोई चाहे कि जीवन में सदा भक्ति रहे, फिर सदा सत्संग रहना पड़ेगा, निरंतर-निरंतर, इसमें प्रमाद ना करे, इसमें भूल नहीं हो जाए। और कल मैं आपसे कह रहा था ना भाई, काल तो घात लगाकर बैठा ही है, और ऐसा महापुरुषों का मत है—# fq काल फिरत सर सांधे और चढ़्यो रहत है कांधे। और हरि का ऐसा ही सब खेल, बिगड़ते-बिगड़ते बात बन जाती है, बनते-बनते बिगड़ जाती है। बिगड़ते-बिगड़ते बन जाएगी, बनते-बनते बिगड़ जाएगी, अब कौन कहेगा भाई मैंने बनाई या मैंने बिगाड़ी? जो राम रचि राखा। यह तो ऐसा ही खेल है भाई, इसीलिए इस पर बहुत ज्यादा आश्रित हुए नहीं हैं महापुरुष। आपके शब्दों में कहूँ तो इस पर बहुत ज्यादा रिलाई (rely) मत करिए, इस पर बहुत ज्यादा आश्रित नहीं। यह तो ठीक है, हो रहा है, बस आवश्यकता से थोड़ा कम ही संबंध रखा है महापुरुषों ने, बुद्धिजीवियों ने जिनका विवेक जग गया है उन्होंने आवश्यकता से भी थोड़ा कम संबंध रखा है, कम से कम में जितने में काम चल जाए बस उतना, कम से कम। तो इतनी बात यहाँ पर समझ में आई कि जहाँ संत होंगे वहाँ हरि की कथा होगी, और जहाँ संतों के मुख से प्रवाहमान हरि की कथा होगी, श्री हरि भी वहीं पर होंगे, अन्यत्र नहीं। फिर भगवान को यदि खोजने जाना भी हो तो फिर कहाँ जाएँ? हम तो ऐसा कहते हैं जिधर तुम छिपे हो उधर देखना है, पर यहाँ तो भगवान कहते हैं भाई जिधर हम खड़े हैं उधर देखिए ना! जिधर छिपे नहीं हैं, जिधर हम खड़े हैं। भगवान का श्रीमुख वाक्य है—मद्भक्ता यत्र गायन्ति तत्र तिष्ठामि नारद। नारद से कह रहे हैं भगवान जी। तो जिधर हम खड़े हैं उधर देखिए।
यह जो बार-बार, बार-बार सहस्रों-सहस्रों उदाहरण देकर आपको सत्संग की महिमा कही जा रही है, इसलिए नहीं कि आप यहाँ आते रहें, इसलिए नहीं कही जा रही है क्योंकि भाई यही सच्ची-अच्छी बात है। हर बात कहकर यहीं आना है, जैसे गीत में 'सम' होता है ना, बार-बार उस सम पर आता है गाने वाला, ऐसे ही हर बात कहकर आना यहीं पर है—राधावल्लभ भजत भज भली भली सब होय। इसलिए कहा जा रहा है ताकि हम इसके लिए प्रयासरत हों, प्रयासरत रहें, थक ना जाएँ। पुनः दोहराता हूँ मैं—बाहर उत्साह और भीतर धैर्य, यह बना रहे। बाहर उत्साह भी बना रहे, माने बुझ ना जाए, जीवन ऐसे बुझा-बुझा सा ना हो जाए। और जो वैराग्य है ना, उसमें कहीं भी उदासी नहीं है। जिनके वैराग्य में उदासीनता है, माने वह सहज वैराग्य नहीं है। सहज वैराग्य में तो अप्रतिम आनंद है, सहज वैराग्य में तो अप्रतिम आनंद है! मुझसे एक बार ऋषिकेश की बात है, हम गंगा किनारे बैठे थे। वहाँ शायद एकादश स्कंध पर ही चर्चा हुई थी कुछ साल पहले। तो कथा के बाद हम शाम को चले जाते थे, तो गंगा किनारे बैठे थे। तो एक महात्मा मेरे पास आकर बैठ गए, अच्छे महात्मा थे, कुछ अच्छी चर्चा उन्होंने की, एक-आध अच्छी बात हमको भी सुनने-सीखने को मिली। पर उनका एक विशेष आग्रह था, उनका आग्रह यह था कि—आपने इस रंग के वस्त्र क्यों पहने हैं? आप तो साधु हैं, आप तो विरक्त हैं, आप इस रंग के वस्त्र क्यों पहने हैं? मैंने उनसे तो कुछ नहीं कहा, बड़े थे और बड़ों की बात मौन होकर सुन लेनी चाहिए, उनसे तो मैंने कुछ नहीं कहा, पर मैंने अपने मन से यह बात उसी समय कही थी—एक पतिव्रता स्त्री जब श्रृंगार करती है, तो वह ऐसा श्रृंगार नहीं करती जो उसको प्रिय लगे, वह ऐसा श्रृंगार करती है जो उसके पति को प्रिय लगे। गोपी श्रृंगार कैसा करती है? जैसा श्रीकृष्ण को प्रिय है। जब उद्धव गए तो गोपियाँ बड़ा सुंदर श्रृंगार किए बैठी हैं, नेत्रों में अश्रु हैं, कंपित गात है, पर श्रृंगार किए बैठी हैं। उद्धव जी के मन में प्रश्न हुआ—भाई यह तो प्रेम-वैरागियों की स्थिति नहीं होनी चाहिए! फिर गोपियाँ कहती हैं—श्यामसुंदर को हम ऐसी अच्छी लगती हैं। यदि हमारा जर्जर गात देखेंगे तो उनको बड़ा कष्ट होगा, बड़े कोमल हृदय हैं वह! तू जिस कृष्ण को जानता है वह होगा पूर्णकाम, आपका काम निर्लिप्त-निष्पक्ष, पर हमारा सांवरा-सलोना ऐसा नहीं है, हमारा श्यामसुंदर ऐसा नहीं है। हम जानती हैं उसको क्या प्रिय लगता है। उस समय भी वह श्रृंगार किए बैठी हैं, किसलिए? क्योंकि वह श्यामसुंदर को प्रिय है। तो पतिव्रता का जो श्रृंगार है वह केवल पति को सुख देने के लिए है, पति को कैसा श्रृंगार प्रिय है। तो मैंने कहा भाई यह तो महात्मा हैं, संन्यासी महात्मा हैं, इनको तो यह सब कहना ठीक नहीं है, पर मैंने उनमें कहा... मैंने कहा भाई आपने पूछा यह रंग क्यों पहना है, मैंने कहा हमारे इनको अच्छा लगता है, बस इसीलिए पहना है और कोई उत्तर नहीं है। जिन्ह भेसां महाराज रीझे सो ही भेष धरूँगी। इसलिए थोड़ी पहना है कि कोई हमको साधु माने, माने ना माने, नहीं माने नहीं माने। हम इनको अपना मानें, यह हमको अपना मानें। पर जो कर रहे हैं वह इसीलिए तो कर रहे हैं—पहली बात भी यही है, बीच में भी यही है और अंत में भी यही है, हम इनको अपना मानें और यह हमको अपना मानें। पर आज की बात को यहीं विराम देते हुए कि भाई कहीं से भी आरंभ करें, पर जीवन में सद्गुण-सद्भाव यदि स्थिर रहेगा तो केवल सत्संग की ही कृपा से रहेगा। आज की वार्ता श्री जी के चरणों में निवेदन करते हैं, महाराज श्री के चरणों में प्रणाम, आप सबके हृदय-स्थित प्रभु को नमन।

Saturday, August 8, 2026

6 Questions Answered -DBS#004 by Vrindavan Chandra Das

6 questions answered 

https://www.youtube.com/watch?v=EEydWY-dzVI "6 Questions Answered -DBS#004"  [00:22] प्रश्न 1: दिग्विजय जी का प्रश्न (दीक्षा गुरु और दीक्षा का महत्व) [00:22] "I have 2 questions prabhuji. 1- I want to know more about Diksha Guru? 2- Can I go back to godhead without Initiation?" (दीक्षा लिए बगैर क्या मैं भगवद्धाम वापस जा सकता हूँ?) [00:39] तो पहला प्रश्न मैंने इनसे पूछा था कि आप दीक्षा गुरु के बारे में... इन्होंने लिखा था "I want to know more". तो मैंने प्रश्न लिखा कि आप कितना जानते हो? क्योंकि मुझे रिपीट न करना पड़े, है ना? [00:50] तो मैंने इनको प्रश्न किया तो इन्होंने उत्तर दिया था— "मैं यह जानता हूँ, जो मैंने सुना है, मैंने यह पढ़ा है कि दीक्षा गुरु जो है, वह तुम्हें इस जन्म-मृत्यु के चक्कर से निकालता है, तुम्हारे पाप कर्म ले लेता है।" [01:02] तो ही इज़ एब्सोल्यूटली राइट (He is absolutely right)। कि दीक्षा गुरु क्या करता है? हमारे को जन्म-मृत्यु के चक्कर से निकालता है। हम अपने आप कभी नहीं निकल सकते। हमें हर हेल्प चाहिए, हर किस पर? स्टेप पर। हमें हर स्टेप पर क्या चाहिए? हेल्प चाहिए। [01:24] तो दीक्षा गुरु का इन्होंने पूछा... मोर जानने का मतलब यह है कि दीक्षा शब्द, दीक्षा शब्द दो शब्दों से बना है— 'दी' और 'क्षा'। [01:37] 'दी' का मतलब होता है— दिव्य ज्ञान। 'क्षा' का मतलब— जो दिव्य ज्ञान लेने से जिसके पाप कर्म क्षय (खत्म) हो जाते हैं। [01:46] दिव्य ज्ञान लेने से क्या होते हैं? पाप कर्म क्षय हो जाते हैं यानी खत्म हो जाते हैं। तो वह व्यक्ति है जो कि आपको दिव्य ज्ञान देता है, जिससे कि आपके पाप कर्म क्षय होते हैं। [01:58] जैसे डॉक्टर... कि यार डॉक्टर के हाथ में पता नहीं क्या शिफा है! यह जो गोली देता है उससे काम हो जाता है। तो एक्चुअली डॉक्टर सही कर रहा है कि गोली सही कर रही है? दोनों। क्योंकि डॉक्टर सही गोली प्रिस्क्राइब कर रहा है जिसके कारण तुम्हारी बीमारी दूर हो रही है। [02:14] इसी तरीके से दीक्षा गुरु आपको दिव्य ज्ञान दे रहा है। क्या दे रहा है? दिव्य ज्ञान दे रहा है। जिससे कि आपके पापों का क्षय, मतलब पाप खत्म हो रहे हैं। He is giving you transcendental knowledge. [02:30] सो गोली विदाउट डॉक्टर एंड डॉक्टर विदाउट गोली... बंदूक एंड द बुलेट। बंदूक है, नो बुलेट— डरा सकता है थोड़ी देर के लिए, फिर जब दबाएगा तो कुछ निकलेगा नहीं तो फिर तुझे दबाएगा वह, है ना? और गोली लेके कहेगा मार दूंगा... (हँसते हुए) उससे नहीं। [02:59] तो इसी तरीके से गुरु इज़ लाइक बंदूक एंड दिव्य ज्ञान इज़ लाइक गोली। नाउ द गुरु नोज़ किधर मारना है। अगर किसी को पकड़ना हो तो उसके दिल में नहीं मारते गोली, पैर में मारते हैं पकड़ने के लिए। यहाँ मार दी तो क्या होगा? मर जाएगा। [03:18] तो इसीलिए गुरु भी दवाई देख-देख के देता है कि पहला अभी इतनी दवाई दो, क्योंकि यह बहुत बीमार रहा है। इसको बहुत स्ट्रॉन्ग डोज इमीडिएटली दे दी तो हो सकता है पेट के अंदर अल्सर्स हो जाएँ। तो इसको सब चेक करना पड़ता है कि कैसे इसको मैं वह दूँ। तो गुरु यह सब चीजें देखकर वह देता है। [03:39] सो दीक्षा का अर्थ, शब्द का मतलब यह है। 'गुरु' शब्द का अर्थ है— जो ज्ञान से भारी है। गु-रु— जो ज्ञान से भारी है। He has a lot of weight. बट वेट ऑफ वॉट? बोले साहब, मेरे गुरु तो बड़े श्रेष्ठ हैं, बोले क्यों? बोले साहब, 230 किलो के हैं! (हँसते हुए) वह वेट नहीं... Weight of knowledge! [04:11] गुरु मीन्स heavy with knowledge. गुरु का दूसरा मतलब है— जो 'गु' से 'रु' यानी अंधकार से उजाले की तरफ ले जाए। [04:27] तो दीक्षा गुरु आपका क्या करता है कि बेसिकली आपको बेसिक 'सम्बन्ध ज्ञान' देता है। और डिटेल में जाना चाहें तो सम्बन्ध ज्ञान का मतलब कि— मैं कौन हूँ? यह प्रकृति क्या है? इन दोनों का मालिक कौन है? और इन तीनों का आपस में सम्बन्ध क्या है? यह किसका काम है? दीक्षा गुरु का। [04:45] और यह आपको, आपके पापों को हरता है। पापों को क्यों हरा जाता है? जैसे अभी आपको कोई स्टोरी आती हो ठीक है, I ask you some story and you know the story. परंतु I keep 500 kgs of weight on your head and I tell you keep walking and telling me the story. बोले वेट संभालूँगा कि तेरे को स्टोरी सुनाऊँगा? [05:07] तो इसी तरीके से दीक्षा के समय के अंदर दीक्षा गुरु जो हैं, वह आपके पाप कर्मों को ले लेते हैं जिससे कि आप भक्ति कर सको। इसलिए पाप कर्मों को लेना बहुत जरूरी हो जाता है, उसके बगैर आप भक्ति नहीं कर पाओगे। 500 kg का क्या रख रखा है आपने? वेट रख रखा है और स्टोरी सुना रहे हैं। You are all qualified to do bhakti, because that is the only one thing which is your qualification, rest are all disqualifications. [05:43] तो यह दीक्षा गुरु का कार्य है। अब आता है कि— "Can we go back to Godhead without Diksha?" No! [05:52] दीक्षा के समय तो नाम भी बदला जाता है। क्योंकि दीक्षा के समय में कहा गया है कि आपका दोबारा जन्म होता है। मनुष्य के दो जन्म होने चाहिए मिनिमम (होने तो तीन चाहिए, तीसरा संन्यास पर)। दो जन्म तो अनिवार्य हैं— दूसरा जन्म होता है दीक्षा के समय। [06:15] उस जन्म के अंदर आप अपना पुराना पहनावा छोड़ के नए पहनावे में आते हो। You become from a normal person to a devotee. इसीलिए आपका असली नाम आपको दिया जाता है। असली नाम का मतलब यह है कि हम सब के सब भगवान के दास हैं, तो भगवान के नाम के सामने 'दास' लगाया जाता है और माताओं के लिए 'दासी' लगाया जाता है। [06:39] जैसे मेरी वाइफ हैं, इनका नाम है विष्णुप्रिया दासी। विष्णुप्रिया यानी लक्ष्मी जी, विष्णु जी की प्रिय। या चैतन्य महाप्रभु की वाइफ विष्णुप्रिया। [07:11] जैसे नाम दिया गया अकाम भक्तिदास— यानी जिसे कोई कामना नहीं है भक्ति करने के लिए, उनके दास हैं। तो जितने भी अकाम भक्ति करते हुए आए हैं (प्रह्लाद महाराज, ध्रुव महाराज, समस्त गोपियाँ, राधारानी), उनके दास हुए। मेरे को नाम दिया जैसे वृंदावन चंद्र दास। [07:42] क्योंकि दोबारा बर्थ माना जाएगा ना। फर्स्ट बर्थ तो हर योनि में होता है— कुत्ते का भी बच्चा पैदा होता है, चूहे का भी होता है, सबका होता है। तो फिर हममें और उनमें क्या फर्क है? कोई फर्क ही नहीं रहा! तो इसीलिए कहा गया दूसरा जन्म। दूसरा जन्म जो है, नाम चेंज होता है। [08:06] तो प्रभुपाद जी ने फिर कहा कि जब मैं फिजिकली प्रेजेंट नहीं होऊँगा, परंतु मैं प्रेजेंट हूँ अनमैनिफेस्ट फॉर्म में। कैसे? दिखता नहीं हूँ तुम्हें परंतु मैं हूँ। उस केस के अंदर मेरे सीनियर डिसाइपल जो होंगे, वह दूसरों को क्या करेंगे? दीक्षा देंगे मेरे बिहाफ पर। उनको 'ऋत्विक' कहा जाएगा (Priest)। [08:39] परंतु वह सीनियर विल एक्ट एज 'शिक्षा गुरु'। शिक्षा गुरु का मतलब— अब जो तुम्हें कुछ पूछना है जीवन भक्ति में कैसे चलाना है, क्या करना है, वह तुम उससे लोगे। उससे मतलब वही नहीं जिसने नाम दिया है, कोई भी हो सकता है। परंतु एक सीनियर डिसाइपल को जिसको तुम सोचते हो कि यह मुझे फिलॉसफी समझा सकता है, मेरे जीवन में भक्ति में गाइड कर सकता है, उसको आप शिक्षा गुरु मानकर उसकी आज्ञा का पालन करोगे। [09:05] शास्त्र कहते हैं दीक्षा और शिक्षा गुरु में कोई भेद नहीं है, इसलिए दीक्षा लेना तो अनिवार्य है। [09:11] तो हमारे यहाँ GIVE के अंदर हम सिस्टम यह फॉलो करते हैं जो प्रभुपाद जी ने बोला था करने के लिए। जहाँ किसी से पूछोगे— आप किसके शिष्य हो? "मैं प्रभुपाद जी का दीक्षा शिष्य हूँ। दीक्षित किससे हूँ मैं? प्रभुपाद जी से। हाँ, शिक्षा किससे ले पा रहा हूँ? वृंदावन चंद्र दास प्रभु के अंडर में, तो वह मेरे शिक्षा गुरु हैं।" [09:34] शास्त्रों में कहा गया शिक्षा गुरु और दीक्षा गुरु में भेद करने वाला नर्क जाता है। क्योंकि शिक्षा गुरु आपको भक्ति दे रहा है, बता रहा है कि भक्ति कैसे करनी है। [09:48] तो दीक्षा गुरु दीक्षा के अंदर फेथ (श्रद्धा) पैदा करता है। शिक्षा गुरु का क्या काम है? मेरा काम क्या है कि आपको प्रभुपाद और प्रभुपाद की टीचिंग्स के अंदर फेथ पैदा करूँ। इसीलिए दीक्षा लेना अनिवार्य है। आप मन से नहीं कह सकते कि मैंने प्रभुपाद जी को गुरु मान लिया। अगर ऐसा होता तो शास्त्र कहते दीक्षा की जरूरत नहीं है, आप मन से मान लो। परंतु शास्त्रों ने कहीं भी ऐसा नहीं कहा। शास्त्रों ने कहा है फॉर्मली इनिशिएट (दीक्षा) होनी चाहिए। [10:38] दीक्षा बहुत इम्पोर्टेंट चीज़ है। रूप गोस्वामी जी ने भी कहा है कि दीक्षा लेने पर ही आप भक्ति करने के योग्य बनते हैं। भक्ति रसामृत सिंधु में जो 64 अंग बताए गए हैं, उसमें पहला अंग है— 'गुरु पद आश्रय', फिर तीसरे में आता है— दीक्षा लेना। तो दीक्षा लेना अनिवार्य है। [11:04] प्रश्न 2: अनुज प्रभु / हर्ष का प्रश्न (भगवद्गीता का ज्ञान एवं अर्जुन के श्लोक) [11:04] दूसरा है अनुज प्रभु— "Hare krishna prabhu ji, gita was written by Vedvyas, I agree he knows bhagvat gita but how he knows the shalokas spoken by arjuna or sanjay. U said this knowledge is coming from guru parampara from infinite years, then it must be same from infinite years but arjun was born 5000 year before and his shalok is also there in gita which shows this is not same before arjun birth ? Please explain..." [12:35] यह बोलना चाह रहे हैं यहाँ कि भगवद्गीता तो अनंत काल से चली आ रही है, जैसे भगवान ने गीता में कहा कि यह ज्ञान मैंने विवस्वान को दिया। परंतु उस टाइम अर्जुन तो थे नहीं, अर्जुन तो 5000 साल पहले आए हैं। तो उन्होंने जो प्रश्न किए हैं, तो वह फिर सेम गीता कैसे हुई जो लाखों साल पहले थी? [12:59] बड़ा सिंपल उत्तर है। क्योंकि भगवद्गीता में मतलब किससे है? जो ज्ञान है। ज्ञान तो सेम है! क्वेश्चन आप कैसे भी करो, ज्ञान आपको सेम मिलेगा। [13:18] मैंने बच्चों के साथ एक एग्जांपल किया था कि— • 7 - 6 कितना होता है? 1 • 5 - 4 कितना होता है? 1 • 10 - 9 कितना होता है? 1 • 8 - 7 कितना होता है? 1 • 14 - 13 कितना होता है? 1 क्वेश्चन सेम था? नहीं। आंसर? 1। [13:47] तो अर्जुन ने जो प्रश्न किए हैं, भगवान ने जो गीता में पढ़ाया था, वह एटरनल (शाश्वत) है। 16 प्रश्नों के अंदर आप कोई ऐसा प्रश्न कर ही नहीं सकते जिसका भगवान ने गीता में उत्तर न दिया हो। [14:17] जैसे आपने एक क्वेश्चन किया, मैंने आंसर किया। फिर उसके बाद मैंने दो उत्तर और रख दिए, आपने कहा— प्रभु जी, आपको कैसे पता था मेरे मन में यह चल रहा था? क्योंकि मैं समझ जाता हूँ कि मैंने यह आंसर दिया होगा तो इसके मन में यह क्वेश्चन उठा होगा। भगवान से बढ़िया तो और कोई जान नहीं सकता। [14:49] तो नॉलेज इज़ द सेम, फिलॉसफी इज़ द सेम। अर्जुन वाज द बेस्ट स्टूडेंट, तो ही विल पुट अप द बेस्ट क्वेश्चंस। नॉलेज रिमेंस द सेम। [15:21] प्रश्न 3: विनोद मिश्रा जी का प्रश्न (साईं बाबा की पूजा) [15:21] Vinod Mishra: "Hare krishna....kya sai baba ki puja krna uchit hai...mere khyal se wo ek sant the aur hme ijjat krni chiye...na ki puja..plz iska samadhan kren" [15:39] हरे कृष्णा विनोद जी! एक वैष्णव समस्त जीवों की इज्ज़त करता है, चाहे वह संत हो या न हो। एक कृष्ण भक्त चींटी की भी इज्ज़त करता है उसको न मारकर। क्योंकि हर जीव का जीने का अधिकार है (Right to live)। [16:23] साईं बाबा जी क्या हैं, क्या थे— इससे कोई शास्त्रों में चर्चा नहीं है। इसलिए हम उनकी पूजा भी नहीं करते। इज्ज़त हम सबकी करते हैं। वह तो देवी-देवता भी नहीं हैं। [16:40] परंतु भटका जरूर रहे हैं लोगों को भगवान से। संत का काम भटकाना नहीं है, संत का काम है बताना कि भगवान कौन हैं। लोग बोलते हैं "सबका मालिक एक"— अबे है कौन? यह तो बता दे! [17:13] तो यह मूर्ख बना रहे हैं लोग। वह भगवान नहीं हैं। इज्ज़त करना गलत नहीं है, परंतु मंदिर बना के पूजा करना? मंदिर सिर्फ भगवान के बनते हैं, किसी आम के नहीं बना करते। हमारे गुरुदेवों के मंदिर नहीं बनते, समाधियाँ बना करती हैं। मंदिर तो सिर्फ भगवान श्री कृष्ण के हैं। [18:00] हर जगह जो बनी हुई हैं वह समाधियाँ हैं, मंदिर नहीं हैं। उनके नाम पर लोग पैसा कमा रहे हैं। भगवद्गीता पढ़िए 16वाँ अध्याय, भगवान कहते हैं अपनी इंद्रिय तृप्ति करने के लिए असुर लोग किसी को भी कुछ भी करते हैं। [19:13] प्रश्न 4: Anonymous का प्रश्न (समलैंगिकता / समलैंगिक संबंधों पर दृष्टिकोण) [19:13] Anonymous: "Hare krishna prabhu ji, please clear ... Chaitanya mahaprabhu aaye aur chale gye, aise hi bhagvan ka har avatar dharti se chala gya ? Ab jab wo nahi h to phr hum unki pooja kyu krte h, hume sirf bhagvan shrikrishna ki pooja krni chaiye...please tell about jaganath baldev subhadra maiya... Chaitanya mahaprabhu jab aashirvad dete tab kehte 'krishna mate rasto' iska kya mtlbi h ?..." [19:16] पहला— "हर अवतार चला गया" - यह रॉन्ग स्टेटमेंट है। कोई नहीं गया, सब यही हैं। हिरण्यकशिपु के लिए खंभे में भगवान नहीं थे, प्रह्लाद महाराज के लिए थे। विष्णु जी परमात्मा के रूप में कण-कण में विराजमान हैं। भगवान हर जगह, हर समय हैं। [20:24] "जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा मैया के बारे में बताओ" — जगन्नाथ जी स्वयं कृष्ण भगवान हैं, द्वारकाधीश का स्वरूप हैं। बलदेव जी बलराम जी हैं। सुभद्रा मैया साक्षात भगवान की बहन हैं (माया देवी)। [23:11] चैतन्य महाप्रभु आशीर्वाद देते हुए कहते थे— "कृष्णमतिरस्तु"। इसका मतलब है— तुम्हारी मति (मन) कृष्ण में लगे। [23:56] प्रश्न 5: कोपल जी का प्रश्न (समलैंगिकता और धार्मिक आख्यान) [23:56] Kopal: "hare krishna prabhuji, i have a doubt, these days supreme court criminalised gay practises... and here many religions have put forward their ideologies on this, and they say that its justified in hinduism as with the association of vishnu and shivji ayyappa was born... so it gay practises natural, ethical or unethical..." [24:59] The basic fact is this: First of all, you have to understand the goal of human life is to develop love of Krishna and go back home, back to Godhead. All carnal feelings have to be finished. [25:21] If carnal feelings are there, that means there is a big problem in your being called a Hindu. You are Hindu Asura! [25:35] When sex between male and female is restricted only for childbirth, then what do you talk of gay? [25:44] Talking about Vishnu Ji and Shiv Ji... two gays can never produce a child! What people are saying is all nonsense. Sanatana Dharma is so strict on sexual relationships even in marriage—if a person is having sex for not begetting children, it is called illicit sex. [26:31] Ayyappa was born by Shiv Ji and Vishnu Ji... they had sex? This is nonsense! As you go higher into planetary systems, bodies become subtle. In Svarga, birth of children happens through subtle mental thoughts. [27:25] Vishnu Ji and Shiv Ji could create children through their thought process. Minds meet and children are born. Dattatreya Ji was born by Shiv Ji, Vishnu Ji, and Brahma Ji together—they did not copulate! That was a mixed avatar of these three. [28:19] In the creation of Krishna, there is only one Purusha (male)—Lord Sri Krishna. Everyone else is female gender (Shakti/energy). So how can there be two gays when there is only one Shaktiman? This is all nonsense. [30:11] प्रश्न 6: अनमोल जी का प्रश्न (शिर्डी साईं बाबा की पूजा) [30:11] Anmol: "why shirdi sai baba is being worshipped ? He is not even in deva devta i thnk ? Please clear. Hare krishna" [30:17] Anmol Prabhu, you are absolutely right! Why is he being worshipped? God/Krishna has given us independence, and people misuse independence to worship anyone. [30:38] You are right, he is not even a Devi-Devta. You don't have to get any clarification, you are already right. These prevalent wrong thoughts should be cleared. Thank you very much!

Wednesday, August 5, 2026

पति के जीवन में पत्नी बनकर कौन आता है जानिए शास्त्रों का गूढ़ रहस्य by Rajender Das ji

पति के जीवन में पत्नी बनकर कौन आता है जानिए शास्त्रों का गूढ़ रहस्य

by Rajender Das ji

[00:00] उत्तम का विवाह बहुला के साथ हुआ था और जो उनकी पत्नी बहुला थी वह बड़ी रूपवती थी। वो उसमें आसक्त रहते थे, उनका मन और किसी काम में नहीं लगता था। स्वप्न में भी वह बहुला का ही चिंतन करते थे। रानी उनके अनुसार नहीं चलती थी पर वे रानी के अनुसार ही सदा चलते थे। वो कहे खड़े हो जाओ तो खड़े हो जाते, बैठ जाओ तो बैठ जाते। इस तरह से एकदम उसके अधीन होकर चलते थे। पर इतना प्रयास करने के बाद भी वह रानी बहुला कभी उनके अनुकूल नहीं होती।

[00:52] एक दिन राजा उत्तम अनेक राजाओं के साथ बैठे थे और उन राजाओं के समक्ष ही रानी ने महाराज का अपमान कर दिया, उनकी आज्ञा को ठुकरा दिया। इससे राजा को क्रोध आ गया। उन्होंने सोचा कि इतने लोगों के बीच में मेरी मर्यादा नहीं रखी और मेरी बेइज्जती कर दी। [01:25] राजाओं को विदा करने के बाद उन्होंने द्वारपालों को आज्ञा दी कि इस दुष्ट हृदया स्त्री को तुरंत रथ में बिठाओ और घनघोर जंगल में छोड़ आओ। सेवक ने रानी को निर्जन जंगल में छोड़ दिया और राजा अपनी प्रजा का पुत्रों के समान पालन करने लगे। [02:14] एक दिन राजा उत्तम के दरबार में एक दुखी ब्राह्मण आया और बोला, "महाराज! मेरी स्त्री को रात में बिना दरवाजा खुले कोई चुरा ले गया। आप मेरी स्त्री को खोजकर प्रदान करें, क्योंकि राजा आय और धर्म दोनों का छठा भाग लेता है।"

[03:45] राजा ने ब्राह्मण से स्त्री का हुलिया पूछा। ब्राह्मण ने बताया कि उसकी दृष्टि क्रूर है, कद लंबा है, बाहें छोटी हैं, चेहरा दुबला और कुरूप है। उसका स्वभाव बहुत कठोर है और वह मीठा बोलना नहीं जानती।

[05:22] राजा हंसे और बोले कि ऐसी स्त्री से तो पिंड छूट गया, अच्छा हुआ। यदि आवश्यकता हो तो मैं तुम्हारा दूसरा विवाह करा देता हूँ। [06:17] ब्राह्मण ने कहा, "शास्त्रों का आदेश है कि प्रत्येक पुरुष का कर्तव्य है कि वह अपनी धर्मपत्नी की रक्षा करे, चाहे उसका स्वभाव अनुकूल हो या प्रतिकूल। यदि उसका त्याग किया गया तो वर्णसंकर संतान पैदा होगी और पितर नरक में गिरेंगे। बिना पत्नी के धर्म, अर्थ और काम की सिद्धि नहीं हो सकती।" [08:17] राजा उत्तम ब्राह्मण की पत्नी की खोज में निकले और एक तेजस्वी ऋषि के आश्रम पहुँचे। ऋषि ने पहले अपने शिष्य से अर्घ्य लाने को कहा, फिर मना कर दिया।

[09:33] राजा ने पूछा कि मुझे अर्घ्य का अधिकारी क्यों नहीं माना गया? ऋषि ने कहा कि तुमने अपनी पत्नी का त्याग कर दिया है। जो व्यक्ति १५ दिन तक नित्य कर्म छोड़ दे वह अस्पृश्य हो जाता है, और तुमने एक वर्ष से पत्नी का त्याग किया है, इसलिए तुम्हारा नित्य कर्म फलहीन हो गया है। पति और पत्नी दोनों को एक-दूसरे का त्याग नहीं करना चाहिए।

[13:46] ऋषि ने बताया कि बला नाम का राक्षस ब्राह्मण की पत्नी को उत्पलावत जंगल में ले गया है। राजा वहाँ पहुँचे। राक्षस ने बताया कि वह केवल यज्ञों के अपूर्ण होने पर उनके पुण्य का भक्षण करता है। उसने ब्राह्मण का धर्म नष्ट करने के लिए उसकी पत्नी का हरण किया था। [17:33] राजा के कहने पर राक्षस ने ब्राह्मणी के दुष्ट स्वभाव को भक्षण कर लिया, जिससे वह सुशील और सुंदर हो गई। राजा ने उसे ब्राह्मण को सौंप दिया। [19:08] इसके बाद राजा ने अपनी पत्नी बहुला के बारे में पूछा। ऋषि ने बताया कि उसे नागराज कपोत पाताल (रसातल) ले गया है। [20:54] राजा ने राक्षस का स्मरण किया और राक्षस राजा की पत्नी बहुला को वापस ले आया। बाद में सारस्वत यज्ञ करके नागकन्या की वाणी लौटाई गई। उस रानी से जो पुत्र हुआ, वह आगे चलकर उत्तम मन्वंतर का अधिपति बना। [21:41] कथा का मुख्य संदेश यही है कि हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार किसी भी परिस्थिति में पति और पत्नी को एक-दूसरे का त्याग नहीं करना चाहिए।