Saturday, May 1, 2021

बन जाऊं तेरी प्यारी, ban jaoon teri pyari tujhe pyar karte karte, Vinod Agarwal Bhajan lyrics

 

बन जाऊं तेरी प्यारी, ban jaoon teri pyari tujhe pyar karte karte


बन जाऊं तेरी प्यारी

तुझे प्यार करते करते


जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते 


रह रह के मेरे दिल में उठती हैं ये तरंगे 

एक मन करे मेरो आवे जो गोपाल प्यारो

 तो ले मनमोहन को माखन खिवायूँगी 


एक मन करे मेरो 

आवो जो सलोनो श्याम

तो पे जो छबीले जू को ह्रदय से लगाऊंगी 


एक मन करे मेरो 

आवे ब्रिज राज आज

तो ले निज आँगन में रास ही रचाऊँगी 


एक मन करे मेरो 

आवे बलबीर

तो मैं चूम के कपोल बैन (music) माधुरी सुनाऊँगी 


रह रह के मेरे दिल में उठती हैं ये तरंगे

 है दिल में मेरे केवल तेरे मिलने  की उमंगें 

कभी आ भी जाओ प्रीतम यूहीं राह चलते चलते 


देखो मैं ना समझ हूँ 

पकड़ा है तेरा दामन 

कहाँ जाएँ छोड़ कर अब

मेरे रंगीले साजन 

ना  साथ छोड़ देना मेरे साथ चलते चलते 


मुझे हर घडी और हर पल घनश्याम याद आना 

मैं भूलने ना पायूँ 

तुम भी ना भूल जाना 

जल गयी ये ज़िंदगानी बिरहा में जलते जलते 

जीवन बिताया सारा इंतज़ार करते करते


Vinod Agarwal Bhajan lyrics

https://www.youtube.com/watch?v=pzldtIIPpo4