Monday, November 8, 2021

बुरा व्यक्ति अधिक प्रसन्न क्यों दिखाई देता है? -by Hit Ambrish ji

बुरा व्यक्ति अधिक प्रसन्न क्यों दिखाई देता है? 


1

बुरा व्यक्ति अधिक प्रसन्न क्यों दिखाई देता है? 

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=6

2

वो प्रसन्न नहीं है, तो वो निर्विचार है, वो विचार ही नहीं कर पा रहा है, उसे यह भी मालूम नहीं है कि जो बीज कर्म का आज बो रहा है, उसे काटने के लिए, भोगने के लिए, उसे प्रस्तुत होना पड़ेगा

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=12

3

विचार करने वाला व्यक्ति दुविधा में होगा क्योंकि वो विचार कर रहा है, विचार अर्थात सत्य कुछ और कह रहा है और आपकी चेतना आपको कहीं और ले जा रही है, क्योंकि प्रारब्ध के वशीभूत, आप कुछ गलत कार्य कर रहे हैं और करते ही चले जाते हैं 

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=24

4

पर विचार करने के सिवाय और कोई चारा नहीं है, और ये विचार आपको बार बार करने पड़ेंगे और किसी सुखद अनुभव की प्रतीक्षा मत करना

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=50

5

आप जब विचार करने अपने मन के भीतर उतरेंगे तो दुखद अनुभव होंगे क्योंकि वास्तव में यह आपका मन का स्नान हो रहा है, मैल बहुत पुरानी है, मन बहुत गंदा है मन की मैल रगड़ रगड़ के उतारनी पड़ेगी 

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=72 

6

कभी कभी सफेद वस्त्र इतना मैला हो जाता है की वो काला ही दिखने लगता है, है तो मन उजला, 

“ईशवर अंश जीव अविनाशी, चेतन अमल सहज सुख राशी” 

(अविनाशी=non destructible, चेतन = Consciousness, अमल=clean, सहज= naturally, सुख = bliss, राशी = a lot of) 

“Our soul is a non-destructible part and parcel of God and this soul (consciousness) is pure and naturally full of bliss”

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=105 

7

भीतर विचार करेंगे तो अँधेरा पाएंगे, ये अंधेरा मैंने अर्जित किया है, मैंने ही कमाया है, जन्मों जन्मों के अज्ञान से

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=119

8

और ये अंधेरा (भ्रम = illusion) दूर कैसे हटेगा अंधेरा, नानक फरमाते हैं, 

“कहे नानक, बिन आपा चीन्हे, मिटे ना भ्रम की काई, 

काहे रे बन खोजन जाई, सर्व निवासी सदा अलेपा, सोहे संत समाई” 

(चीन्हे= without identifying who am I, भ्रम = illusion, काई =moss, अलेपा = detached (like lotus), सोहे=looks beautiful, समाई = God stays inside the heart of everyone)   

(Without identifying who am I, the illusive covering of maya can never disappear. And why do you search for God in the forest whereas He is sitting in your heart itself)

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=140 

9

और एक न एक दिन तो आपको यह विचार करने ही पड़ेगा यानी इस युद्ध के मैदान में आपको स्वयं को झोंकना ही पड़ेगा

https://youtu.be/mEQmopvbMvg&t=188

Standby link (in case youtube link does not work)

https://1drv.ms/v/s!AkyvEsDbWj1gndBkjkgbW_iFU3ePwg?e=hwheB6